
IPL के अनसोल्ड रिटर्न्स: पिछली नीलामी में नहीं बिके थे ये स्टार्स, अब दोबारा आजमाएंगे किस्मत
AajTak
आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों लिस्ट जारी कर दी है. इस बार 405 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है. यह नीलामी कोच्चि में 23 दिसंबर को आयोजित होगी. इस मिनी ऑक्शन में पिछली नीलामी के अनसोल्ड खिलाड़ी भी शामिल हो रहे हैं. जानिए कितने स्टार प्लेयर्स पर फिर बोली लगेगी.
IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन के लिए मिनी ऑक्शन के लिए तारीख और खिलाड़ियों की लिस्ट का पहले ही ऐलान कर दिया गया है. यह मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली है. ये ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी.
इस बार मिनी ऑक्शन में उन स्टार खिलाड़ियों की भी वापसी होने वाली है, जो पिछली बार मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे. यानी कि उन्हें कोई खरीददार ही नहीं मिला था. इन खिलाड़ियों में भारत के सिर्फ दो ही बड़े नाम हैं, जो ईशांत शर्मा और अमित मिश्रा हैं.
इन अनसोल्ड विदेशी खिलाड़ियों पर फिर लगेगी बोली
जबकि अनसोल्ड विदेशी खिलाड़ियों की तो लाइन ही लग गई है. इन खिलाड़ियों की लिस्ट में शाकिब अल हसन, आदिल राशिद, डेविड मलान, क्रिस लिन, रिली रोसो और लिटन दास जैसे स्टार खिलाड़ियों के नाम हैं. शाकिब, मलान, लिटन और आदिल की बेस प्राइस वही है, जो पिछली बार थी. जबकि रिली रोसो, क्रिस लिन ने प्राइस बढ़ाई है.
विदेशी खिलाड़ी - बेस प्राइस मौजूदा सीजन में - बेस प्राइस पिछले सीजन में
शाकिब अल हसन - दो करोड़ रुपये बेस प्राइस - दो करोड़ रुपये आदिल राशिद - दो करोड़ रुपये बेस प्राइस - दो करोड़ रुपये डेविड मलान - डेढ़ करोड़ रुपये बेस प्राइस - डेढ़ करोड़ रुपये क्रिस लिन - दो करोड़ रुपये बेस प्राइस - डेढ़ करोड़ रुपये रिली रोसो - दो करोड़ रुपये बेस प्राइस - एक करोड़ रुपये लिटन दास - 50 लाख रुपये बेस प्राइस - 50 लाख रुपये

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










