
Inzamam ul Haq: वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, इंजमाम उल हक बने नए चीफ सेलेक्टर
AajTak
ओडीआई वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारतीय जमीन पर खेला जाना है. इस वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पीसीबी ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया है.
आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. अबकी बार वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारतीय जमीन पर खेला जाना है. वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम को भी भारत का दौरा है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भी इस मेगा इवेंट लिए अपनी टीम को भारत आने की हरी झंडी दे दी थी.
अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी वनडे वर्ल्ड कप से पहले बड़ा कदम उठाया है. दरअसल... पीसीबी ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया है. पिछले महीने हारून रशीद के पद छोड़ने के बाद से पाकिस्तान टीम के चीफ सेलेक्टर का पद खाली था. इंजमाम का बतौर चीफ सेलेक्टर दूसरा टर्म होगा.
Former Pakistan captain Inzamam ul Haq has been appointed national men's chief selector. pic.twitter.com/TnPdQaoXvW
इंजमाम 2016-19 के दौरान भी चीफ सेलेक्टर का पद संभाल चुके हैं. उनके चीफ सेलेक्टर रहने के दौरान ही पाकिस्तान ने भारत को हराकर 2017 की आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी. इंजमाम का पहला असाइनमेंट श्रीलंका में अफगानिस्तान के खिलाफ 22 अगस्त से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा करना होगा. फिर वह एशिया कप और वनडे कप के लिए भी टीम का चयन करेंगे. एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम की घोषणा 10 अगस्त को होगी.
इंजमाम को पिछले हफ्ते मोहम्मद हफीज के साथ पीसीबी की क्रिकेट टेक्निकल समिति में भी नियुक्त किया गया था, जिसके प्रमुख मिस्बाह उल हक हैं. टेक्निकल समिति के कार्यों में से एक राष्ट्रीय चयन समितियों की नियुक्ति करना था. हालांकि पीसीबी ने कहा था कि चीफ सेलेक्टर की नियुक्ति का निर्णय बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ करेंगे. अब इंजमाम की जगह टेक्निकल समिति में किसी और दिग्गज की नियुक्ति होगी.
इंजमाम का ऐसा है इंटरनेशनल रिकॉर्ड

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










