
Interview Tricky Questions: हेलमेट को हिन्दी में क्या कहते हैं? जानिए सही जवाब
AajTak
Sarkari Naukri Interview Questions: सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों से कई बार इंटरव्यू में ऐसे सवाल पूछ लिए जाते हैं, जो उन्हें सोच में डाल देते हैं. ये सवाल सिलेबस के बाहर के होते हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही ट्रिकी सवालों के आसान जवाब.
General Knowledge Questions: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार कई बार लिखित परीक्षा क्लियर कर लेते हैं, लेकिन इंटरव्यू में पूछे जाने वाले ट्रिकी सवालों में फंस जाते हैं. ये सवाल कई बार सेलेबस के बाहर के होते हैं. ये सवाल उम्मीदवारों के प्रेसेंस ऑफ माइंड और कॉन्फिडेंस को चेक करने के लिए पूछे जाते हैं. इसलिए जरूरी होता है कि उम्मीदवार बिना सोच में पड़े इन सवालों का जवाब दें.
सवाल: अगर सिलेंडर फट जाने से किसी की जान-माल का नुकसान हो तो कितने का क्लेम कर सकते हैं?जवाब: ऐसा होने पर 40 से 50 लाख रुपए के बीमा कवर का क्लेम किया जा सकता है.
सवाल: हेलमेट को हिन्दी में क्या कहते हैं?जवाब: हेलमेट को हिन्दी में शिरस्त्राण कहते हैं.
सवाल: संसार में सबसे पहले बुक छापने वाले व्यक्ति का क्या नाम है?जवाब: संसार में सबसे पहले पुस्तक छापने वाले व्यक्ति का नाम कोस्टर है.
सवाल: भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी की फोटो सबसे पहले कब आई?जवाब: 1969 में भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी की फोटो आई.
सवाल: हाथी अपनी सूंड में कितने लीटर तक पानी रख सकता है?जवाब: हाथी अपनी सूंड में करीब 5 लीटर तक पानी रख सकता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











