
Instagram के को-फाउंडर्स ने पेश किया खास न्यूज ऐप, AI की मदद से मिलेगा शानदार एक्सपीरिएंस
AajTak
Instagram के को-फाउंडर ने Artifact न्यूज ऐप को पेश किया है. इस ऐप को लेकर कहा गया है कि इससे यूजर्स को AI की मदद से पसंदीदा कस्टमाइज्ड न्यूज फीड दिखाया जाएगा. इसको अभी बीटा वर्जन के तौर पर पेश किया गया है. यहां पर आपको इसकी पूरी डिटेल्स बता रहे हैं.
Instagram काफी पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप है. इसकी पैरेंट कंपनी Meta है. अब Instagram के को-फाउंडर्स Kevin Systrom और Mike Krieger ने नई कंपनी शुरू की है. इस प्रोडक्ट का नाम Artifact रखा गया है. इससे यूजर्स को AI की मदद से पसंदीदा कस्टमाइज्ड न्यूज फीड दिखाया जाएगा.
इसमें दिए गए फीचर्स से यूजर्स न्यूज को लेकर दोस्तों के साथ बीतचीत भी कर सकते हैं. Artifact को TikTok का टेक्स्ट-बेस्ड वर्जन या गूगल रीडर का मोबाइल वर्जन बताया जा रहा है. इससे माइक्रो-ब्लॉगिंग ट्विटर को टक्कर मिल सकती है.
पसंद के कंटेंट देख पाएंगे
इस ऐप में यूजर्स को एक फीड दिखाई जाएगी जिसमें रेपुटेड न्यूज ऑर्गेनाइजेशन और कैटेगरी स्पेसिफिक ब्लॉग से पॉपुलर आर्टिकल्स दिखाए जाएंगे. Artifact आपको फ्यूचर में भी आपकी पसंद के हिसाब से कंटेंट दिखाएगा. इसका अल्गोरिदम समय के साथ मैच्योर होता चला जाएगा. ये टिक-टॉक की तरह ही काम करेगा.
Artifact के आइडिया को लेकर कहा जा रहा है कि इसके बारे में कुछ साल पहले Kevin Systrom और Mike Krieger ने इसको लेकर चर्चा की थी. पहले उनको उलझन थी कि मशीन लर्निंग सिस्टम के जरिए रिकमंडेशन को इम्प्रूव कैसे किया जाएगा लेकिन Instagram के एक्सपीरिएंस ने उनके व्यूज को बदल दिया.
मशीन लर्निंग से काम होगा आसान

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











