
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
ABP News
Mika Singh Farmhouse: मशहूर सिंगर मीका सिंह ने हाल ही में फराह खान के व्लॉग में अपने फार्महाउस की झलक दिखाई है. ये फार्महाउस इतना बड़ा और लग्जीरियस है कि इसे देख हर कोई दंग रह गया है.
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह अपने गानों के लिए तो बहुत मशहूर हैं ही, लेकिन इन दिनों एक और चीज है जिसके लिए उनकी हर तरफ चर्चाएं हो रही हैं. वो है मीका सिंह का लग्जीरियस फार्महाउस! दरअसल हाल ही में मीका सिंह के दिल्ली फार्महाउस पर फराह खान व्लॉग शूट करने के लिए पहुंचीं. फराह ने इस दौरान सिंगर के फार्महाउस के कोने- कोने की झलक दिखाई है. तभी से इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
बेहद लग्जीरियस है फार्महाउसमीका सिंह का ये दिल्ली स्थित फार्महाउस बहुत ही ज्यादा लग्जीरियस है. ऐसा क्या है जो इस फार्महाउस में नहीं है. यहां पर घोड़े का अस्तबल, हेलीपैड, गुरुद्वारा सबकुछ है. कोई व्यक्ति यहां आए तो उसे कहीं और जाने की जरूरत ही ना पड़े. फराह खुद इसे देखकर कहती हैं एक होते हैं अमीर और एक होते हैं रईस. फराह मीका का फार्महाउस देख उन्हें रईस कह रही हैं.
सलमान खान भी भूल जाएंगे अपना फार्मफराह खान ने खुद ये बात मीका का फार्महाउस देखने के बाद कही है. फराह वीडियो में मीका से पूछती हैं कि क्या सलमान खान ने उनका फार्म देखा हैत जिस पर मीका कहते हैं नहीं देखा. इसके बाद फराह कहती हैं, 'करजत भूल जाएगा वो'. इस पर मीका भी हंस पड़ते हैं.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












