
Infinix ला रहा सस्ता स्मार्ट TV, कम दाम में मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, 32-inch होगा स्क्रीन साइज
AajTak
Infinix Smart TV: इनफिनिक्स जल्द ही भारतीय बाजार में एक नया टीवी लॉन्च करने वाला है. टीवी बजट सेगमेंट में आएगा. इसमें आपको कई सारे ऐप्स प्रीलोडेड मिलेंगे. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेटा का ऐलान अभी नहीं किया है. आइए जानते हैं इस टीवी की खास बातें.
Infinix भारतीय बाजार में एक बजट टीवी लॉन्च करने वाला है. कंपनी का स्मार्ट टीवी एक अफोर्डेबल ऑप्शन होगा. इसमें यूजर्स को स्ट्रीमिंग ऐप्स का एक्सेस मिलेगा, जो ठीक ठाक स्पीकर के साथ आएगा. कंपनी इस बजट स्मार्ट टीवी को Infinix Y1 के नाम से लॉन्च करेगी. इसमें 32-inch का स्क्रीन साइज मिलेगा.
इस स्क्रीन साइज में आपको मार्केट में कई ऑप्शन मिलते हैं. चूंकि यह स्क्रीन साइज अफोर्डेबल ऑप्शन है, इसलिए यहां सबसे ज्यादा कंपटीशन देखने को मिलता है. इस बजट में इनफिनिक्स का नया टीवी एक अफोर्डेबल ऑप्शन होगा. आइए जानते हैं इस टीवी में आपको क्या कुछ खास देखने को मिलेगा.
इनफिनिक्स का अपकमिंग टीवी 11 हजार रुपये के बजट में लॉन्च हो सकता है. हालांकि, इसकी आधिकारिक कीमत की जानकारी फिलहाल नहीं है. जैसा की पहले ही बताया गया है कि 32-inch स्क्रीन साइज काफी ज्यादा ग्राहकों को लुभाता है. इसलिए कंपनी यहां अपने टीवी को अफोर्डेबल रखने की कोशिश करेगी. स्मार्ट टीवी इस महीने लॉन्च हो सकता है.
Infinix Y1 में आपको 32-inch की HD+ रेज्योलूशन वाली स्क्रीन मिलेगी. टीवी Dolby स्टीरियो स्पीकर के साथ आएगा, जिसका मैक्सिमम ऑउटपुट 20W का होगा.
इसमें आपको कई सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलेगा. रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी Netflix, Amazon Prime, Sony Liv, Zee5, ErosNow और Hotstar जैसे प्रीलोडेड ऐप्स के साथ आएगा.
टीवी एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा और इसमें गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिल सकता है. हालांकि, इस वक्त टीवी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. कंपनी के कुछ एंड्रॉयड टीवी पहले से ही 32-inch स्क्रीन साइज में से ही मौजूद हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










