
Indian Railways: रात 10 से सुबह 6 बजे तक TTE क्यों नहीं चेक कर सकता आपका टिकट? यह है वजह
AajTak
Indian Railways News: रेलवे के कई नियमों के बारें में जानकारी नहीं होने की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में हम आपको कुछ नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी यात्रा पहले से कहीं ज्यादा सुखद और आरामदायक हो जाएगी.
Indian Railway Latest Update: देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा रोजाना सफर करने के लिए ट्रेनों का उपयोग करता है. यही वजह है कि इसे देश का लाइफलाइन भी कहा जाता है. बता दें कि यात्रियों की यात्रा को और भी ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए तमाम तरह के नियम कायदे भी बनाए गए हैं. इनमें से कई नियम ऐसे हैं जिनकी जानकारी हमें नहीं रहती है, जिसकी वजह से यात्रा के दौरान हमें कई बार परेशानियां झेलनी पड़ेंगी.
हम आपको रेलवे से जुड़े कुछ ऐसे नियमों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनको जानने के बाद निश्चित रूप से आपकी यात्रा पहले से कहीं ज्यादा सुखद और आरामदायक साबित हो सकती है.
यात्रा के दौरान रात में आपकी नींद को खराब होने से बचाता है यह नियम
भारतीय रेलवे पूरे देश में जिन ट्रेनों का परिचालन करती है.उसमें अधिकांश ट्रेनें लंबी दूरी की होती हैं, जिनमें यात्रा के दौरान यात्रियों को रात भी ट्रेन में बितानी पड़ती है. सबसे ज्यादा दिक्कत उस वक्त होती है जब आप रात में सो रहे हैं और टीटी आपका टिकट चेक करने के लिए आपको जगा देता है. लेकिन ऐसे में यात्रियों के सोने को लेकर रेलवे का नियम है कि रात के 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक टिकट चेक करने के लिए टीटीई आपको जगा नहीं सकता है.लेकिन ध्यान देने की बात यह भी है कि यह नियम उन यात्रियों पर लागू नहीं होता इनकी यात्रा ही रात के 10 बजे से शुरू होती है.
मिडिल बर्थ को लेकर बनाए गए हैं यह नियम
यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी थ्री टियर के उन यात्रियों को होती है, जिनकी सीट मिडिल वाली होती है. अगर यात्रा के दौरान दिन के वक्त मिडिल बर्थ का यात्री अपनी सीट को खोल लेता है, तो बाकी यात्रियों को बैठने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है. ऐसे में रेलवे का नियम है कि रात के नौ बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक मिडिल बर्थ को खोला जा सकता है. अगर इस अवधि के अलावा कोई यात्री मिडिल बर्थ को खोलना चाहता है तो आप उसकी शिकायत रेलवे से कर सकते हैं या फिर अगर आपकी सीट बीच वाली है और दूसरे सहयात्री आपको रात के नौ बजे के बाद सीट को खोलने से मना कर रहे हैं, तो उस स्थिति में भी आप रेलवे से अपनी शिकायत कर सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










