
Indian Railways: ट्रेन टिकट बुकिंग के बाद बदलना चाहते हैं बोर्डिंग स्टेशन? फॉलो करें ये स्टेप्स
AajTak
Indian Railway Rules: अगर कभी इमरजेंसी में आप अपने बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन ना पकड़ पा रहे हों तो ट्रेन छूटने के 24 घंटे के अंदर अपना बोर्डिंग प्वॉइंट बदल सकते हैं. आइए जानते हैं बोर्डिंग स्टेशन बदलने की प्रक्रिया क्या है.
Change Boarding Station: इंडियन रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर नियमों की जानकारी यात्रियों को देता रहता है. इसी कड़ी में IRCTC ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर यात्रियों को टिकट बुकिंग के बाद बोर्डिंग स्टेशन बदलने की जानकारी दी है.
कई बार हम और आप आपातकालीन स्थिति में अपने बोर्डिंग स्टेशन से काफी दूर होते हैं, ऐसे में किसी दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़ना उचित होता है, लेकिन अक्सर ऐसा होता है अगर बोर्डिंग स्टेशन पर यात्री ना पहुंचे तो टीटी टिकट कैंसिल कर देता है. लेकिन क्या आपको पता है कि आप टिकट बुकिंग के बाद भी अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं.
अगर आप किसी पैसेंजर रिर्जवेशन सिस्टम से या फिर किसी ट्रैवल एजेंट के जरिए टिकट बुक कराते हैं तो आप इस सुविधा का फायदा नहीं उठा पाएंगे. वहीं आगर आपने अपनी टिकट ऑनलाइन बुक कराई है तो कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना बोर्डिंग प्वॉइंट बदल सकते हैं.
ऐसे बदले अपना बोर्डिंग स्टेशन
24 घंटे के अंदर ही बदल पाएंगे बोर्डिंग प्वॉइंट
अगर कोई यात्री बोर्डिंग प्वॉइंट बिना बदले किसी दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़ता है तो उसे इसके लिए जुर्माना भरना पड़ता है. इसके अलावा जिस स्टेशन के लिए उसने टिकट बुक कराई थी और जिस स्टेशन से वह टिकट बुक कर रहा है उसके बीच की दूरी के हिसाब से किराए का भुगतान भी करना पड़ता है. याद रहे ट्रेन छूटने के 24 घंटे के अंदर ही आप बोर्डिंग प्वॉइंट बदल सकते हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







