
Indian Railways: कैसे करवाएं पूरी ट्रेन की बुकिंग, जानिए क्या है प्रोसेस और कितना आता है खर्च?
AajTak
How to Book Train: ट्रेन की बुकिंग करवाने के लिए अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर जाना होता है. हालांकि, यहां यह नोट करने वाली बात है कि स्पेशल ट्रेन की बुकिंग करवाने के लिए कम-से-कम 18 कोच को बुक करवाना जरूरी है.
Indian Railways: भारतीय रेलवे के जरिए से रोजाना लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं. रेलवे पिछले कई दशकों से लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में मदद मुहैया करवा रही है. यूं तो लोग आईआरसीटीसी (IRCTC) के जरिए से महज चंद टिकटों की ही बुकिंग करवाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप पूरी ट्रेन की भी बुकिंग करवा सकते हैं. जी हां, रेलवे लोगों को यह सुविधा मुहैया करवाता है.
ट्रेन की बुकिंग करवाने के लिए अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर जाना होता है. इसके लिए आप शुरुआती तौर पर स्टेशन मैनेजर को 50 हजार रुपये कैश जमा करा सकते हैं. हालांकि, यहां यह नोट करने वाली बात है कि स्पेशल ट्रेन की बुकिंग करवाने के लिए कम-से-कम 18 कोच को बुक करवाना जरूरी है. ऐसे में एक स्पेशल ट्रेन की बुकिंग में 9 लाख रुपये रजिस्ट्रेशन व सिक्योरिटी चार्ज के तौर पर खर्च आता है.
इसके अतिरिक्त, अगर आपकी यात्रा सात दिनों से अधिक के लिए है तो फिर 10 हजार रुपये प्रति कोच के हिसाब से आपसे चार्ज किया जाएगा. इसके अलावा, सर्विस चार्ज, सेफ्टी चार्ज और अन्य जैसे चार्जेस भी समय-समय पर बदलते रहते हैं. रजिस्ट्रेशन फीस के लिए पैसे जमा करने के बाद चीफ पैसेंजर ट्रांसपोर्टेशन मैनेजर (CPTM) को ऐप्लीकेशन देनी होती है. यह यात्रा शुरू होने से कम-से-कम 30 दिनों पहले दी जानी होती है.
फाइनल प्रोग्राम कॉपी यात्रा शुरू होने की डेट से कम-से-कम 72 घंटे पूर्व मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक के कार्यालय से प्राप्त करनी होगी. इसके बाद, बुक की गई ट्रेन में यात्रा करने के इच्छुक सभी यात्रियों के विवरण के साथ एक पूरी सूची स्टेशन प्रबंधक को प्रस्तुत करनी होगी. विवरण कम-से-कम 48 घंटे पहले जमा करना होगा ताकि टिकट तैयार किया जा सके.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









