
Indian Railways: इस इलाके में टिकट चेकिंग जुर्माने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, रेलवे ने एक महीने में कमाएं 6 करोड़ रुपये
AajTak
डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि पिछले महीने नवंबर में समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर और सीतामढ़ी स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच अभियान चलाया गया था.
भारतीय रेलवे ट्रेन में सफर करने के दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ समय-समय पर एक्शन लेता रहता है. इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेलमंडल में बिना टिकट और बिना उचित टिकट लिए रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ लगातार विशेष टिकट चेकिंग अभियान चला रही है. इस अभियान में रेलमंडल ने एक महीने में रिकॉर्ड 6 करोड़ 8 हजार रुपए बतौर जुर्माने की राशि के रूप में वसूले हैं. इस राशि ने पिछले सभी अभियान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि पिछले महीने नवंबर में समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर और सीतामढ़ी स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच अभियान चलाया गया था. इन स्टेशनों पर औचक किलाबंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया था. इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर स्टेशन और ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियानों के फलरूवरूप समस्तीपुर मंडल द्वारा नवंबर 22 में कुल 90355 यात्रियों को बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते हुए पाया गया, जिनसे टिकट चेकिंग आय के रूप में बतौर 6.08 करोड़ रुपये (छः करोड़ आठ हजार) लिए गए. यह राशि समस्तीपुर मंडल द्वारा इस वित्तीय वर्ष में टिकट जांच से जुर्माने के रूप में प्राप्त होने वाली सबसे अधिक राशि है.
बता दें कि मंडल ने अलग-अलग दिन चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में एक-एक दिन सर्वाधिक राशि यात्रियों से वसूली थी. जिसमें 8 नवंबर 22 को 54.50 लाख, 15 नवंबर 22 को 61.19 लाख और दिनांक 22 नवंबर 22 को 68.03 लाख रूपये अर्जित कर रिकॉर्ड बनाया था. समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को जुर्माना लगाया गया है. इस अभियान के तहत एक संदेश दिया गया है कि बिना टिकट यात्रा न करें. इस विशेष अभियान में 200 से ज्यादा चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ की टीम को लगाया गया था. जो मंडल के कई स्टेशनों, पैसेंजर ट्रेन और मेल एक्सप्रेस ट्रेन में जांच किया गया. जो बिना टिकट यात्रा करते पाए गए उन पर जुर्माना लगाया गया है. यह अभियान आगे भी चलता रहेगा.
अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी
समस्तीपुर रेल मंडल में चल रहे विशेष टिकट चेकिंग अभियान में लगातार बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने के बाद मंडल के अलग-अलग स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटर पर भीड़ उमड़ पड़ी है. टिकट काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतार देखी जा रही हैं. समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर और सीतामढ़ी स्टेशनों पर टिकट की बिक्री बढ़ जाने से रेलवे की आमदनी में बढ़ोतरी हो गई है. इसको देखते हुए अतरिक्त टिकट काउंटर खोले जा रहे है.
ये अभियान बिना टिकट यात्रा करने वालों के लिए चलाया गया है.ऐसा देखा गया है कि जब भी औचक जांच की गई तो कई लोग बेटिकट यात्रा करते पाएं गए है. इसलिए एक मुहिम के रूप में मंडल के अलग-अलग जगहों पर चलाया गया है. इससे एक संदेश यात्रियों को देने की कोशिश की है कि यात्री टिकट लेकर चलें.नहीं तो जुर्माने के अलावा भी दंड है. इस डिवीजन ने नवंबर महीने में 6.08 करोड़ का जुर्माना वसूला है.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










