
Indian Railway: हावड़ा से लंबी दूरी की 30 से अधिक ट्रेनें रद्द, विरोध के चलते फैसला
AajTak
Cancelled Train List: पश्चिम मेदिनीपुर और झारग्राम जिलों के बीच खेमाशुली क्षेत्र में राष्ट्रीय सड़क नाकाबंदी और 'रेल रोको' कार्यक्रम का आह्वान किया गया. इसके बाद, दक्षिण पूर्व रेलवे और पूर्वी रेलवे की कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया.
Indian Railways: दक्षिण पूर्व रेलवे ने हावड़ा से कम-से-कम 34 लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है. यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) आदित्य कुमार चौधरी ने दी. इसके पीछे की वजह बंगाल और झारखंड में आदिवासी समुदाय द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन है.
सूत्रों के अनुसार, छोटानागपुर आदिवासी समुदायों- कुर्मू और महतो समाज ने मंगलवार को पश्चिम मेदिनीपुर और झारग्राम जिलों के बीच खेमाशुली क्षेत्र में राष्ट्रीय सड़क नाकाबंदी और 'रेल रोको' कार्यक्रम का आह्वान किया. इसके बाद, दक्षिण पूर्व रेलवे और पूर्वी रेलवे की कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया.
महतो समाज के नेता अजीत प्रसाद महतो ने कहा, ''हम आदिवासी कुर्मी समाज सम्मान की मांग को लेकर यहां एकत्र हुए हैं. हमारी मांगों में शामिल है कि कुर्मियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के तहत सूचीबद्ध किया जाना चाहिए. इसके अलावा, वे यह भी चाहते हैं कि कुरमाली भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल किया जाए और सरना धर्म को कोड के साथ मान्यता दी जाए.'' उन्होंने आगे कहा कि हम बहुत लंबे समय से अपने अधिकारों से वंचित हैं. हम अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, और यह हमारी लड़ाई की शुरुआत है. हम यह भी चाहते हैं कि हमारी कुर्मी भाषा को राष्ट्रीय पहचान मिले.
महतो ने आगे बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार को इस विरोध प्रदर्शन के बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई थी. हमने परमिशन के लिए अप्लाई किया था. प्रदर्शन की शुरुआत सुबह पांच बजे हुई और जब तक मांगों को मान नहीं लिया जाता, तब तक यह जारी रहेगा.
इस बीच, रेलवे के सूत्रों ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-टीटागढ़ इस्पात एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को हावड़ा स्टेशन से सैकड़ों लोगों के आवागमन को प्रभावित करने वाले निर्धारित स्टेशन से पहले रोक दिया गया था. इसके अलावा 27 और यात्री ट्रेनें रद्द की गई हैं. वहीं, मालगाड़ियों और कम दूरी की ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया.
रद्द की गईं ट्रेनों की सूची हावड़ा-बरबिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस हावड़ा-टीटागढ़ इस्पात एक्सप्रेस चक्रधरपुर-गोमोह मेमू एक्सप्रेस टाटानगर-दानापुर एक्सप्रेस टाटानगर-आसनसोल मेमू पैसेंजर आसनसोल-तातनगर एक्सप्रेस हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









