
Indian Railway: प्लेन की तर्ज पर मुंबई की ट्रेनों में लगेंगे ब्लैक बॉक्स और CCTV, बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
AajTak
Black Box Indian railway लोको पायलट के केबिन में कैमरे लगाए जाएंगे. यह सब CVVR सिस्टम में रिकॉर्ड होगा और जैसे किसी विमान दुर्घटना के समय ब्लैक बॉक्स से मदद मिलती है, उसी तरह किसी भी प्रकार की दुर्घटना या आपात स्थिति में इस सिस्टम से रेलवे को मदद मिलेगी.
Indian Railway Black Box: मुंबई ऐसा शहर है, जहां लोग भारत के अलग-अलग कोने से अपने सपने पूरे करने के लिए लोग आते हैं. ऐसे में मुंबई में रहने वाले लोगों के किए मुंबई की लोकल ट्रेन भी अपने सपने पूरा करने का एक ज़रिया है. जहां लोकल को मुंबई की लाइफ़ लाइन माना जाता है और प्रतिदिन लाखों लोग लोकल में यात्रा करते है और अपने काम और अपने सपनों तक पहुंचने की कोशिश करते है. ऐसे में हवाई जहाज की तर्ज पर अब रेलवे मुंबई की ट्रेनों में 'ब्लैक-बॉक्स तकनीक' का इस्तेमाल करने जा रहा है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









