
India WTC Final Scenerio: भारतीय टीम सिडनी टेस्ट जीतकर भी नहीं खेल पाएगी WTC फाइनल? समझिए गणित
AajTak
WTC Latest Points Table: भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता मुश्किल हो गया है. अब भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में जीत तो दर्ज करनी ही होगी, साथ ही उसे दूसरे नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा.
Team India WTC Final Scenerio: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका चौथा मुकाबला मेलबर्न में हुआ. इस मैच को मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 184 रनों से जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है. इस हार के साथ ही आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम का गणित बिगड़ गया है.
कह सकते हैं कि भारतीय टीम के सामने अब WTC फाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. स्थिति यह है कि भारतीय टीम के पास WTC फाइनल में जगह बनाने के लिए अब एक ही मैच बचा है, जो 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा.
यह टेस्ट जीतकर भी भारतीय टीम WTC फाइनल में पहुंच जाएगी, यह भी पक्का नहीं है. अब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में पर पूरी तरह निर्भर रहना होगा. आइए जानते हैं क्या है WTC फाइनल का गणित...
भारत के लिए ये है WTC फाइनल का समीकरण
- यदि भारतीय टीम सिडनी टेस्ट जीतती है, तब उसे उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज में श्रीलंका एक भी मैच हारे नहीं. साथ ही यह सीरीज भी जीत ले. भले ही वो यह सीरीज 1-0 से जीते. उस स्थिति में भारत WTC फाइनल में होगा. - यदि सिडनी टेस्ट ड्रॉ होता है, तब भारतीय टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया यह सीरीज 2-1 से जीत लेगी. तब टीम इंडिया के 51.75 प्रतिशत अंक होंगे और वो फाइनल की रेस बाहर हो जाएगी.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







