
India Women vs Sri Lanka Women 3rd T20I LIVE: भारतीय गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, श्रीलंका बैकफुट पर
AajTak
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच विमेंस टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला है. भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और वो इस मुकाबले में भी दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरी है.
भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (26 दिसंबर) तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. श्रीलका का स्कोर 5 ओवर के बाद 27-1 है.
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा था. फिर उसने दूसरे मैच में भी सात विकेट से जीत हासिल की थी. अब इस मुकाबले को जीतकर वो सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.
इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में दो बदलाव हुए. तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को मौका मिला. वहीं स्नेह राणा और अरुंधति रेड्डी को रेस्ट दिया गया. दूसरी ओर श्रीलंकाई टीम में तीन बदलाव किए गए.
तीसरे टी20I में भारतीय महिला टीम की प्लेइंग 11: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी.
तीसरे टी20I में श्रीलंकाई महिला टीम की प्लेइंग 11: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, इमेशा दुलानी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, इनोका रणवीरा, मल्की मदारा और निमशा मदुशानी.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











