
India Vs West Indies 2nd T20 Score Update: बैटिंग का बुरा हाल, बॉलिंग भी बेअसर... वेस्टइंडीज के खिलाफ T-20 में लगातार हार का शर्मनाक रिकॉर्ड बना गई टीम इंडिया
AajTak
वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की हालत खराब हो गई है. पहला मैच गंवाने के बाद दूसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम को 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इसी के साथ वेस्टइंडीज ने एक और कमाल कर दिया है. दरअसल, विंडीज ने क्रिकेट इतिहास में पहली भारतीय टीम को टी20 की द्विपक्षीय सीरीज में लगातार 2 मैचों में हराया है.
India Vs West Indies 2nd T20 Score Update: वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम के सामने अब टी20 सीरीज गंवाने की नौबत आ गई है. 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की हालत खराब हो गई है. वेस्टइंडीज ने लगातार शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.
इसी के साथ वेस्टइंडीज ने एक और कमाल कर दिया है. दरअसल, विंडीज ने क्रिकेट इतिहास में पहली भारतीय टीम को टी20 की द्विपक्षीय सीरीज में लगातार 2 मैचों में हराया है. इससे पहले तक कभी भी वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम टी20 सीरीज में लगातार 2 मैच नहीं हारी थी.
पिछली 5 टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को हराया
इस सीरीज से पहले तक टी20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा. दोनों टीमों के बीच हुई पिछली 8 द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने 6 जीतीं, जबकि 2 में उसे हार मिली है. भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 2016 और 2017 में लगातार 2 सीरीज जीती थीं.
उसके बाद से भारतीय टीम ने लगातार वेस्टइंडीज को 5 टी20 सीरीज में करारी शिकस्त दी है. इन सभी सीरीज के दौरान कभी भी वेस्टइंडीज लगातार दो मैचों में भारत को हरा नहीं सका था. यह पहली बार है, जब उसे यह सफलता मिली है.
भारत और विंडीज के बीच टी20 सीरीज का हाल

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










