
India Vs West Indies 2nd T20 Score Update: पुछल्ले बल्लेबाजों से हारी टीम इंडिया... वेस्टइंडीज ने ऐसे पलटी हारी बाजी
AajTak
वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 2 विकेट से शिकस्त दी. इसी के साथ सीरीज में 2-0 से शानदार बढ़त हासिल की. अब तीसरा मुकाबला 8 अगस्त को गुयाना में ही खेला जाएगा.
India Vs West Indies 2nd T20 Score Update: वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की हालत खराब हो गई है. पहला मैच गंवाने के बाद दूसरे मुकाबले में भी भारतीय टीम को 2 विकेट से हार झेलनी पड़ी. एक समय यह मैच टीम इंडिया के हाथ में लग रहा था, लेकिन वेस्टइंडीज के पुछल्ले बल्लेबाजों ने पूरी बाजी ही पलट दी.
वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 2 विकेट से शिकस्त दी. इसी के साथ सीरीज में 2-0 से शानदार बढ़त हासिल की. अब तीसरा मुकाबला 8 अगस्त को गुयाना में ही खेला जाएगा. यहां से सीरीज जीतने के लिए भारतीय टीम को सभी मैच जीतने होंगे. एक भी मैच हारते हैं, तो सीरीज गंवा देंगे.
वेस्टइंडीज ने 8 विकेट गंवाकर मैच जीता
बता दें कि दूसरा मैच भी गुयाना में खेला गया, जिसमें 153 रनों के टारगेट के जवाब में वेस्टइंडीज टीम 8 विकेट पर 155 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया. टीम के लिए निकोलस पूरन ने 40 गेंदों पर सबसे ज्यादा 67 रन बनाए. उनके अलावा शिमरोन हेटमायर ने 22 और रोवमैन पॉवेल ने 21 रन बनाए.
भारतीय टीम के लिए कप्तान और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 35 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 19 रन देकर 2 विकेट निकाले. अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार को 1-1 सफलता मिली.
West Indies take a 2-0 lead after a thrilling climax 💪#WIvIND | 📝: https://t.co/aak7tShfGz pic.twitter.com/dF4SeXiOX4

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











