
India Vs West Indies: विराट और रोहित के बिना ऐसी लगती है टीम इंडिया- मानो बिना पायलट के हवाई जहाज
AajTak
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की हार का सिलसिला दूसरे मुकाबले में भी नहीं थमा. इस टी20 सीरीज में भारत को रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की कमी साफ खलती दिखी है. रोहित और कोहली को इस टी20 सीरीज के लिए रेस्ट दिया गया है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की हार का सिलसिला जारी है. रविवार (6 अगस्त) को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हार्दिक एंड कंपनी को दो विकेट से हार झेलनी पड़ी. दूसरे टी20 मुकाबले में भी भारतीय टीम की हार की बड़ी वजह उसके बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा. भारतीय टीम पूरे 20 ओवर्स खेलने के बावजूद सात विकेट पर 152 रन ही बना सकी.
अपना दूसरा इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे तिलक वर्मा को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा. कप्तान हार्दिक पंड्या और ओपनर ईशान किशन अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके. जबकि सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन और शुभमन गिल की खराब फॉर्म बरकरार रही. गेंदबाजी में जरूर युजवेंद्र चहल और हार्दिक पंड्या ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं होने के चलते मेजबान टीम जीत हासिल करने में सफल रही.
A special fifty 👍 A special celebration for someone special from the Rohit Sharma family ☺️#TeamIndia | #WIvIND | @ImRo45 | @TilakV9 pic.twitter.com/G7knVbziNI
कोहली और रोहित की साफ खल रही कमी
देखें तो टी20 सीरीज में भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की कमी साफ खलती दिखी है. रोहित और कोहली को इस टी20 सीरीज के लिए रेस्ट दिया गया है. भारतीय टीम इन दोनों के बिना ऐसी ही दिख रही है, जैसे बिना पायलट के कोई विमान. पायलट के बगैर यात्री विमान टेक ऑफ नहीं कर पाता है, वहीं कोहली-रोहित के बगैर भारतीय टीम का मोमेंटम गड़बड़ा गया है और वह पहले दो टी20 में जीत हासिल नहीं कर पाई.
कोहली और रोहित के होने से भारतीय टीम का उत्साह सातवें आसामान पर रहता है. कोहली तीसरे या चौथे पोजीशन पर बैटिंग करके टीम को स्थायित्व प्रदान करते हैं, वहीं रोहित शर्मा शुरुआती ओवरों में ताबड़तोड़ स्ट्रोक्स लगाने में माहिर हैं. कोहली की ये भी खासियत है कि वह क्रीज पर सेट होने के बाद अपना विकेट आसानी से नहीं फेंकते और भारत को जीत की मंजिल तक पहुंचाते हैं. दोनों ही टी20 मैच में भारत को ना तो ताबड़तोड़ शुरुआत मिल पाई, ना ही उसके बल्लेबाज आखिरी ओवरों में उतनी तेजी से रन बना पाए.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










