
India vs New Zealand Live Score: वर्ल्ड कप से पहले भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी मैच आज, संजू पर रहेगी नजर
AajTak
India (IND) vs New Zealand (NZ) Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मैच आज खेला जाएगा. ये मुकाबला ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में होगा.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का 5वां और आखिरी मैच आज खेला जाएगा. ये मुकाबला ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में होगा. ये भिड़ंत इसलिए भी खास है क्योंकि 7 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले ये दोनों टीमों की तैयारी और प्रयोगों के लिए आखिरी मौका होगा. इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीम सीधे विश्वकप में उतरेगी.
सीरीज में भारत अभी 3-1 से आगे है. लेकिन दोनों टीमें विश्वकप से पहले आखिरी मैच में जीत हासिल करना चाहेंगी. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड कुल टी20I मुकाबले: 29 भारत ने जीते: 15 न्यूजीलैंड ने जीते: 11 टाई: 3
भारत का फुल स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और हर्षित राणा
न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड: डेवोन कॉन्वे, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमिसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जिमी नीशम, माइकल ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, जकारी फाउलकेस, बेवन जैकब्स.
भारत vs न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में अब तक

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












