
भारत-पाकिस्तान का ग्रुप मैच क्यों फाइनल से भी खतरनाक, जानें अंडर-19 वर्ल्ड कप का पूरा समीकरण
AajTak
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की आखिरी सीट के लिए भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं. भारत ने अब तक तीनों मुकाबले जीतकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली.
अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से करारी शिकस्त दी थी, लेकिन उस नतीजे को एक अपवाद के तौर पर देखा जा सकता है. मौजूदा अंडर-19 वर्ल्ड कप में परिस्थितियां और फॉर्म दोनों ही अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं.
शुक्रवार को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में तीसरी जगह पक्की कर ली. इससे पहले अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया पहले ही अंतिम-4 में अपनी जगह बना चुके थे. अब आखिरी सेमीफाइनल स्लॉट के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी टक्कर है. एक तरह से यह मुकाबला वर्चुअल क्वार्टरफाइनल बन चुका है. दोनों के बीच यह मुकाबला रविवार यानी 1 फरवरी को खेला जाना है.
भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार
फिलहाल भारत अपने ग्रुप में शीर्ष पर है और उसने तीन में से तीनों मैच जीते हैं. दूसरी ओर पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ एक हार का सामना करना पड़ा है. मौजूदा फॉर्म को देखें तो आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली भारतीय टीम हर पैमाने पर खरी उतरती दिखी है. कागज पर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला भारत के लिए बड़ी चिंता नहीं लगती, लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच का दबाव ऐसा होता है कि किसी भी नतीजे को पहले से तय नहीं माना जा सकता.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ही क्यों? U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के ये 4 धुरंधर भी कम नहीं, गेंद-बल्ले से काटा गदर
पाकिस्तान की सबसे बड़ी उम्मीद समीर मिन्हास हैं, जिन्होंने अब तक 94 की औसत से रन बनाए हैं. वही बल्लेबाज जिसने अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ शतक जड़कर भारी नुकसान पहुंचाया था. खतरा सबसे पहले वहीं से आता है. हालांकि इसके अलावा पाकिस्तान की बल्लेबाजी खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई है, लेकिन उनकी गेंदबाजी जरूर मजबूत नजर आई है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












