
IND vs NZ: टॉस के वक्त प्लेइंग 11 ही भूल गए कप्तान सूर्या, संजू को लेकर दर्शकों से किया मजाक, VIDEO
AajTak
टॉस के बाद सूर्या ने बताया कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. उन्होंने कहा कि हम कल रात यहीं थे. काफी ओस थी. इसलिए हम अपने गेंदबाजों की क्षमता परखना चाहते हैं कि क्या हम स्कोर का बचाव करने में सक्षम हैं. विकेट अच्छा है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां और आखिरी टी20 मैच आज तिरुवनंतपुर में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले बैटिंग का फैसला लिया है. लेकिन टॉस के वक्त कप्तान सूर्या अपनी प्लेइंग इलेवन ही भूल गए. दरअसल, इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने 3 बदलाव किए हैं.
टॉस के वक्त खिलाड़ियो का नाम भूले सूर्या
टॉस के बाद सूर्या ने बताया कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. उन्होंने कहा कि हम कल रात यहीं थे. काफी ओस थी. इसलिए हम अपने गेंदबाजों की क्षमता परखना चाहते हैं कि क्या हम स्कोर का बचाव करने में सक्षम हैं. विकेट अच्छा है. कल रात हमारा अभ्यास सत्र अच्छा रहा और क्यूरेटर ने कहा कि अगले 40 ओवरों तक पिच ठीक रहेगी.
टीम की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अक्षर पटेल वापस आ रहे हैं, ईशान वापस आ रहे हैं और एक और खिलाड़ी भी (वो उस खिलाड़ी का नाम भूल गए). फिर आगे सूर्या ने मजाकिया अंदाज में तिरुवनंतपुरम के दर्शकों से कहा कि चिंता मत करो, संजू सैमसन आज रात खेल रहे हैं. दरअसल, संजू का ये होम ग्राउंड है.
तिलक के सवाल पर सूर्या ने कहा कि तिलक कुछ अभ्यास मैच खेलकर समय ले रहे हैं. वह हमारे लिए एक अच्छे खिलाड़ी रहे हैं. जब वह वापस आएंगे, तो हमारी टीम मजबूत होगी. लेकिन हां, हम उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हमने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग, लगभग सभी विभागों को कवर कर लिया है. लेकिन हां, हर बार जब आप कुछ करते हैं, तो आप उससे कुछ सीखने की कोशिश करते हैं और फिर उसे अगले मैच में लागू करते हैं.
यह भी पढ़ें: India vs New Zealand Live Score: भारत ने टॉस जीतकर लिया बैटिंग का फैसला, अक्षर-ईशान का कमबैक

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












