
India vs Bangladesh 2nd Test: टेस्ट इतिहास में जो नहीं हुआ, वो अब होगा? क्या बांग्लादेश तोड़ेगी भारत का शानदार रिकॉर्ड
AajTak
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे ढाका टेस्ट में आज चौथे दिन का खेल होगा. मैच में 145 रनों के टारगेट के जवाब में टीम इंडिया ने 45 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए हैं. अब चौथे दिन 100 रनों की जरूरत है. बांग्लादेश के पास भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट जीतने का शानदार मौका है.
India vs Bangladesh 2nd Test: वनडे सीरीज में भारतीय टीम को हराने के बाद अब बांग्लादेश टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचने की दहलीज पर पहुंच गई है. ढाका टेस्ट में बांग्लादेश ने अपना शिकंजा कस लिया है. यदि भारतीय टीम यह मैच हारती है, तो बांग्लादेश टीम एक नया कीर्तिमान रच देगी. वह टेस्ट क्रिकेट में पहली बार भारतीय टीम को हराने की उपलब्धि हासिल करेगी.
दरअसल, दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है. मगर अब आखिरी यानी दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश टीम ने 145 रनों का टारगेट दिया है. इसके जवाब में टीम इंडिया ने तीसरे दिन (24 दिसंबर) का खेल खत्म होने तक 45 रन पर 4 बड़े विकेट गंवा दिए हैं.
बांग्लादेश से कोई टेस्ट नहीं हारी टीम इंडिया
इस ढाका मैच से पहले तक भारत और बांग्लादेश के बीच कुल 12 टेस्ट मुकाबले खेले गए. इसमें भारतीय टीम ने 10 में जीत दर्ज की, जबकि दो मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. बांग्लादेश टीम अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है, सीरीज तो दूर की बात है. यदि भारतीय टीम इस मैच में हारती है, तो यह बांग्लादेश के खिलाफ उसकी टेस्ट में पहली हार होगी.
भारत-बांग्लादेश के बीच हेड-टु-हेड
कुल टेस्ट मैच: 12 भारत जीता: 10 बांग्लादेश जीता: 00 ड्रॉ: 2

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











