
India-Qatar business: इमोशन पर बिजनेस Equation भारी, भारत को स्पेशल ट्रीटमेंट देता है कतर
AajTak
Qatar India relations: कतर-भारत के रिश्ते व्यावसायिक कसौटी पर कसे जाते हैं. भारत कतर से गैस का सबसे बड़ा खरीदार है तो कतर भी उसे स्पेशल ग्राहक का ट्रीटमेंट देता है और भारत को अरबों का गैस रियायत पर मुहैया कराता है. तिजारत की बुनियाद पर पनपे इस रिश्ते को दोनों देशों के नागरिकों के धार्मिक विश्वास की कसौटी पर भी खरा उतरना होगा.
India-Qatar ties: पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के बाद भले ही कतर ने भारत को लेकर तल्खी दिखाई हो. लेकिन इंडिया से 2900 किलोमीटर की दूरी पर फारस की खाड़ी में बसे इस देश ने अतीत में भारत से दोस्ताना संबंधों की ही वकालत की है. दोनों देशों के बीच बिजनेस एक ऐसा सूत्र है जिससे कतर के शेखों को भी फायदा है तो भारत की कंपनियां भी से इससे मुनाफा कमाती हैं.
29 लाख की आबादी और क्षेत्रफल में भारत के त्रिपुरा राज्य (10,486 वर्ग किलोमीटर) से कुछ ही बड़े कतर (11,571 वर्ग किलोमीटर) ने भारत को एनर्जी सिक्योरिटी के क्षेत्र में बड़ी गारंटी दी है. कतर में मौजूद भारतीय दूतावास के मुताबिक कतर भारत का सबसे बड़ा LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) निर्यातक है. भारत अपने कुल LNG आयात का 40 फीसदी कतर से मंगाता है. जबकि कतर के कुल LNG निर्यात में भारत की खरीदारी 15 फीसदी है.
कतर का गैस भारत के लिए स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा की गारंटी है. खरीदार के रूप में कतर के लिए भारत कितना अहम है इसे इस बात से समझा जा सकता है.
भारत को स्पेशल ट्रीटमेंट
2016 में कतर ने भारत के लिए LNG की कीमतों में 50 फीसदी से ज्यादा की कटौती कर दी थी. तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार कतर से कई दौर की वार्ता के बाद LNG की कीमतें 5 डॉलर प्रति मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट करने पर राजी हो गया है. इससे पहले 2015 में भारत को कतर से 12 डॉलर प्रति मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट के दर से लिक्विफाइड नेचुरल गैस खरीदनी पड़ती थी. भारत को इस डील से अरबों डॉलर का फायदा हुआ था. हालांकि कतर ने भारत को जब ये फायदा दिया था तब दुनिया भर में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की कीमतें कम हो रही थी.
2016 में जब 51 मीटिंग्स के बाद इस डील पर फाइनल मुहर लगी थी तो धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि "कतर भारत का अच्छा व्यापारिक मित्र रहा है. हमें खरीदार-विक्रेता संबंधों से दूर दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी की ओर बढ़ने की जरूरत है." धर्मेंद्र प्रधान की इस टिप्पणी को आज तब समझने की जरूरत है जब भारत ने कतर की नाराजगी का सम्मान करते हुए अपनी ही पार्टी के बड़े नेता पर कार्रवाई की है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










