
India-Pakistan Tensions LIVE Updates: पाकिस्तान पर एक्शन की तैयारी के बीच दिल्ली में 4 बैठकें... CCS मीटिंग के लिए PM आवास पहुंचे शाह-राजनाथ
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी का दौर जारी है. दोनों देशों में मौजूद नागरिक अपने-अपने वतन वापस जा रहे हैं. आज राजधानी दिल्ली में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कई दौर की मीटिंग होने जा रही है.
India-Pakistan Tension Updates: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी का दौर जारी है. दोनों देशों में मौजूद नागरिक अपने-अपने वतन वापस जा रहे हैं. आज राजधानी दिल्ली में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. PM मोदी की अध्यक्षता में आज 11 बजे सबसे पहले CCS होने जा रही है. उसके बाद CCPA और CCEA की मीटिंग होगी. उसके बाद आखिरी में कैबिनेट की बैठक होगी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












