
BRS विधायक ने IPS अफसर के धर्म पर की विवादित टिप्पणी, बवाल बढ़ा तो मांगी माफी
AajTak
बीआरएस विधायक कौशिक रेड्डी ने करीमनगर सीपी गौश आलम के खिलाफ धार्मिक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया. IPS एसोसिएशन और असदुद्दीन ओवैसी की कड़ी निंदा के बाद विधायक ने इसे 'जुबान फिसलना' बताते हुए माफी मांग ली है.
तेलंगाना की हुजूराबाद विधानसभा सीट से बीआरएस (BRS) विधायक पाडी कौशिक रेड्डी एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं. इस बार विवाद की वजह करीमनगर के पुलिस कमिश्नर गौश आलम (IPS) के खिलाफ की गई उनकी 'धार्मिक और व्यक्तिगत' टिप्पणी है.
दरअसल, गुरुवार को कौशिक रेड्डी अपने कार्यकर्ताओं के साथ 'सम्मक्का जतारा' (धार्मिक उत्सव) में शामिल होने जा रहे थे. कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस ने उन्हें वीणावंका में रोक दिया और एहतियातन हिरासत में लेने की कोशिश की.
इस दौरान विधायक ने सड़क जाम कर दी जिससे आम लोगों और यातायात को परेशानी हुई. इतना ही नहीं विधायक ने पुलिस कमिश्नर गौश आलम के धर्म का उल्लेख करते हुए उन पर "दूसरे धर्म के लोगों का धर्मांतरण कराने" जैसा गंभीर और निराधार आरोप लगाया.
IPS एसोसिएशन और ओवैसी ने की आलोचनातेलंगाना IPS ऑफिसर्स एसोसिएशन ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे "घटिया और आधारहीन" बताया. एसोसिएशन ने एक बयान में कहा, "जब स्थानीय पुलिस अधिकारी अपने कानूनी कर्तव्यों का पालन कर रहे थे, तो माननीय विधायक ने बिना किसी आधार और उकसावे के, गौश आलम (पुलिस कमिश्नर) पर उनके धर्म का नाम लेकर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए और आरोप लगाया कि वह दूसरे धर्मों के लोगों को अपने धर्म में बदलने की कोशिश कर रहे थे."
यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का विवादित बयान, बोले- रेप करने से मिलता है..., बीजेपी ने घेरा
वहीं, AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इसे 'एंटी-मुस्लिम हेट स्पीच' करार दिया. ओवैसी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लोक सेवकों की ड्यूटी को सांप्रदायिक रंग देना पूरी तरह अस्वीकार्य है और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










