
छत्तीसगढ़ के सुकमा में 5 लाख के इनामी समेत 4 नक्सलियों ने किया सरेंडर, हथियार डालने वालों में 2 महिला नक्सली भी
AajTak
सुकमा में किस्टाराम एरिया कमेटी के चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. इनमें पांच लाख के इनामी नक्सली के साथ ही दो महिला कैडर भी शामिल हैं.
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली समेत चार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया है. सुरक्षाबलों के सामने हथियार डालने वाले इन नक्सलियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. ये सभी नक्सली दक्षिण बस्तर डिवीजन में नक्सलियों की किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्य बताए जाते हैं.
सुकमा एसपी किरण चव्हाण के मुताबिक चार नक्सलियों ने पूना मार्गेम अभियान के तहत सरेंडर किया. इनके पास ऑटोमैटिक हथियार थे. उन्होंने बताया कि सरेंडर करने वालों में गोलापल्ली एलओएस कमांडर सोढ़ी जोगा भी शामिल है. सोढी पर पांच लाख इनाम था. एसपी ने बताया है कि सरेंडर करने वाले तीन अन्य नक्सलियों डाबर गंगा उर्फ मडकम गंगा, सोढ़ी राजे और माडवी बुधरी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है.
पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने हथियार के साथ सरेंडर किया है. इनमें एक इंसास राइफल, एक सिंगल लोडिंग राइफल (एसएलआर), एक .303 राइफल, एक .315 राइफल और गोला बारूद के साथ आत्मसमर्पण किया है. इस सरेंडर में आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले की पुलिस का भी महत्वपूर्ण रोल बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: नक्सली हिड़मा के समर्थन में लगाए नारे, नक्सलियों की रिहाई की मांग, पश्चिम बंगाल में नक्सली समर्थक पोस्टर मिलने से हड़कंप
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक किस्टाराम और गोलापल्ली क्षेत्रों में स्थापित नए सुरक्षा शिविरों और सड़क कनेक्टिविटी बढ़ने, नक्सल विरोधी अभियान के प्रभाव के कारण ही सरेंडर संभव हो पाया.
पुनर्वास में मिलेगा सहयोग

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







