
कांग्रेस से तनातनी के बीच MDMK पर स्टालिन की नजर, गठबंधन की कोशिश में DMK
AajTak
डीएमके और कांग्रेस में चल रही तनातनी के बीच स्टालिन की पार्टी गठबंधन के लिए डीएमडीके से भी बातचीत कर रही है. डीएमडीके को साथ लाने की कोशिश में एनडीए भी है. इस बीच कनिमोझी ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की है.
तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनावी साल की शुरुआत से ही सियासी सरगर्मियां जोरों पर हैं. सूबे में एआईएडीएमके की अगुवाई वाला विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) कुनबा बढ़ाने की कोशिशों में जुटा है. वहीं, सत्ताधारी डीएमके की अगुवाई वाले गठबंधन ने भी विस्तार की कोशिशें तेज कर दी हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डीएमके (DMK)अब डीएमडीके (DMDK) के साथ गठबंधन को लेकर भी बातचीत कर रही है. डीएमडीके को अपने पाले में लाने की कोशिशें एनडीए की ओर से भी हो रही हैं. दोनों ही गठबंधनों की कवायद में से किसकी कोशिशें सफल होंगी और पार्टी सत्ताधारी दल के साथ जाती है या विपक्षी, अब नजरें इस पर हैं.
सूबे में गठबंधन सरकार की अगुवाई कर रही डीएमके के सामने सबसे बड़ा चैलेंज सीट शेयरिंग का है. डीएमके की अगुवाई वाले गठबंधन में पहले से शामिल कांग्रेस और वीसीके जैसी पार्टियां भी अपनी डिमांड लिस्ट लेकर बैठी हैं. डीएमके की अगुवाई वाले गठबंधन की ये पार्टियां इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक सीटें चाह रही हैं. पुराने सहयोगियों को संतुष्ट करते हुए नई पार्टी के लिए गठबंधन में जगह बनाना डीएमके के लिए आसान नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव: कनिमोझी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, सीट शेयरिंग पर अब तक नहीं बनी बात
मदुरै नॉर्थ सीट को लेकर और बढ़ा टकराव
डीएमके की अगुवाई वाले गठबंधन में मदुरै नॉर्थ सीट को लेकर टकराव और बढ़ गया है. यह सीट फिलहाल डीएमके के पास है. डीएमके विधायक ने हाल ही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणी कर दी थी. इसके बाद कांग्रेस के मनिक्कम टैगोर ने मदुरै नॉर्थ सीट कांग्रेस को देने की मांग करते हुए स्पष्ट कहा था कि कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मनिक्कम टैगोर ने इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बातचीत करने की बात भी कही थी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







