
'मेरी लेडी लव जैकलिन का सपना था...', RCB को खरीदना चाहता है महाठग सुकेश, दिया ₹8300 करोड़ का ऑफर
AajTak
कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर ने आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को खरीदने की पेशकश की है. उसने आरसीबी की प्रमोटर कंपनी डायजियो (Diageo) को पत्र लिखकर LS Holdings के जरिए 8300 करोड़ रुपये की ऑल-कैश डील का प्रस्ताव दिया है.
जेल में बंद कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर ने डायजियो (Diageo) को एक पत्र लिखकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का मालिकाना हक और ऑपरेशनल कंट्रोल खरीदने की पेशकश की है. ग्लोबल ड्रिंक्स कंपनी डायजियो आरसीबी की प्रमोटर है. सुकेश ने अपनी कंपनी LS Holdings के नाम से 1 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 8,300 करोड़ रुपये) का ऑफर दिया है. उसने दावा किया है कि यह हाल ही में बिकी गई किसी अन्य IPL टीम से कहीं बेहतर ऑफर है.
सुकेश ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि उसका प्रस्ताव अदार पूनावाला के संभावित प्रस्ताव से बेहतर और व्यावहारिक है. हाल ही में खबर आई थी कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ और पूनावाला फिनकॉर्प के अध्यक्ष अदार पूनावाला आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को खरीद सकते हैं. सुकेश ने पत्र में लिखा है कि उसकी कंपनी LS Holdings ने आरसीबी की ब्रांड वैल्यू, लेगसी और कमर्शियल पोटेंशियल को देखते हुए यह पेशकश की है.
उसने कहा है कि यह एक ऑल-कैश डील होगी, जिसमें सभी संबंधित अधिकार, ट्रेडमार्क, प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट्स और लीग एंटाइटलमेंट शामिल होंगे. ऑफर ड्यू डिलिजेंस और रेगुलेटरी अप्रूवल्स के अधीन होगा. सुकेश ने आरसीबी की प्रमोटर कंपनी को लिखे अपने पत्र में कहा है, 'मुझे पता है कि हाल ही में किसी अन्य ग्रुप ने आरसीबी को ऑफर दिया है, लेकिन मेरा ऑफर रियलिस्टिक है, जो हाल ही में बिकी किसी IPL टीम से ज्यादा है. हम 48 घंटों में फुल सेटलमेंट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, बिना किसी थर्ड पार्टी फंडिंग के.'
यह भी पढ़ें: RCB को खरीदने की रेस में अदार पूनावाला... फ्रेंचाइजी के लिए लगाएंगे बड़ी बोली
जैकलीन के लिए मेरी तरफ से गिफ्ट होगा: सुकेश
सुकेश ने आरसीबी को लेकर अपनी व्यक्तिगत भावनाओं का भी जिक्र किया है. उसने कहा है, 'RCB मेरी होम टीम है, मेरे दिल में विशेष जगह रखती है. अगर यह अधिग्रहण हो जाता है, तो यह हर उस लड़के के लिए उदाहरण बनेगा जो बड़े सपने देखता है कि कोई सपना इतना बड़ा नहीं जो हासिल न किया जा सके. मेरी पार्टनर और लेडी लव जैकलिन फर्नांडिस का भी सपना था कि उनकी कोई स्पोर्ट्स टीम हो. IPL टीम से बड़ा कुछ नहीं. अगर यह हो जाता है, तो जैकलीन के लिए मेरी तरफ से गिफ्ट होगा.'

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







