
'सत्ता की कमान BJP के हाथ में...', सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर बोले नाना पटोले
AajTak
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी है. नागपुर में उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार सोई हुई है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने लाडकी बहन योजना और कर्ज माफी को लेकर भी सवाल उठाए.
महाराष्ट्र की एनसीपी के नेता अजित पवार के प्लेन क्रैश में निधन के बाद प्रदेश की राजनीति में घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है. एनसीपी पार्टी के नेता जल्द ही जिम्मेदारियों के बंटवारों को लेकर बैठक करने जा रही है. इस बीच कांग्रेस नेता नाना पटोले ने सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर प्रतिक्रिया दी है. नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सत्ता की कमान भारतीय जनता पार्टी के हाथ में है और सही समय पर सही घटनाक्रम सामने आएगा.
सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाओं पर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि सत्ता की कमान बीजेपी के हाथ में है. सही समय पर सही घटनाक्रम सामने आएगा. राज्य की सरकार सोई हुई है. लोग असुरक्षित हैं. हत्याएं और मारपीट हो रही है. इतने बड़े बहुमत का उपयोग किसलिए हो रहा है, यह अब देखना पड़ेगा.
लाडकी बहन योजना और कर्ज माफी पर सवाल
नाना पटोले ने कहा, “लाडकी बहन योजना पर आरोप लगाकर आम लोगों की मदद करने का दिखावा किया जा रहा है. कितने उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए गए, यह भी बताया जाना चाहिए. किन बैंकों के कर्ज माफ हुए. आम जनता की मदद बीजेपी ने नहीं, कांग्रेस ने की है. इसलिए ऐसे आरोप लगाने से कोई फायदा नहीं.”
सत्ता बीजेपी के हाथ में, जिम्मेदारी भी उसी की
सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने दोहराया, “सत्ता की कमान बीजेपी के हाथ में है. सही समय पर सही घटनाक्रम सामने आएगा. राज्य की सरकार सोई हुई है. लोग असुरक्षित हैं. हत्याएं और मारपीट हो रही हैं. इतने बड़े बहुमत का उपयोग किसलिए हो रहा है, यह अब देखना पड़ेगा.”

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







