
युवा साध्वी प्रेम बाईसा की डेथ मिस्ट्री में नया पेच, अब पिता की भूमिका पर उठे सवाल... हैरान कर देगी ये कहानी
AajTak
राजस्थान की युवा साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. इंजेक्शन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ना, पोस्टमार्टम पर विवाद, वायरल वीडियो और मौत के 3 घंटे बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ सुसाइड नोट... इस मामले में अब नया पेच आ गया है. जानिए पूरा मामला.
Jodhpur Sadhvi Mysterious Death: महज 25 साल की युवा साध्वी प्रेम बाईसा के साथ 28 जनवरी की शाम ऐसा क्या हुआ कि जोधपुर में उनकी रहस्यमयी मौत हो गई. मरने से कुछ देर पहले ही उन्हें एक इंजेक्शन लगाया गया था. जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत इतनी बिगड़ी कि वह सीधे मौत के मुंह में समा गईं. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, मगर तब तक बहुत देर चुकी थी. अब इस मामले में साध्वी के पिता सवालों के घेरे में आ रहे हैं. मौत की इस कहानी में कई सवाल सिर उठा रहे हैं.
- जिस पिता की 25 साल की जवान बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया हो, वो शख्स बेटी की मौत के करीब 3 घंटे बाद ही अपनी बेटी की इंस्टा आईडी से बेटी का एक सुसाइड नोट पोस्ट करता है. जिसमें लिखा है कि कम से कम मुझे मौत के बाद तो न्याय मिलेगा. सवाल है आखिर क्यों?
- जिस पिता की साध्वी बेटी की संदिग्ध हालत में मौत हो जाए और साध्वी के अनुयायियों के साथ-साथ तमाम लोग मौत का सच जानने के लिए पोस्टमार्टम करवाने के हक में हों लेकिन खुद साध्वी का पिता अपनी बेटी के शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दे. सवाल है आखिर क्यों?
- बीमारी की हालत में लोग किसी डॉक्टर के पास जाते हैं. लेकिन साध्वी ने एक कंपाउंडर से ही इंजेक्शन लगवा लिया और इस इंजेक्शन के फकत 30 सेकंड के अंदर ही उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उनकी जान ही चली गई. सवाल है आखिर क्यों?
राजस्थान की जानी-मानी युवा साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को अब तीन दिनों का वक्त गुजर चुका है. पुलिस उनके शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे घर वालों के हवाले भी कर चुकी है, घरवालों ने अपने पैतृक गांव में साध्वी को समाधि भी दे दी है. लेकिन साध्वी की मौत का रहस्य जस का तस बना हुआ है.
28 जनवरी की शाम को जब इंजेक्शन लगाए जाने के बाद साध्वी की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई तो फिर उनके पिता वीरमनाथ और आश्रम के बाकी साधक उन्हें जोधपुर के प्रेक्षा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक साध्वी की जान जा चुकी थी. ऐसे में सबसे पहला सवाल तो इंजेक्शन के प्रकार और उसे लगाए जाने के फैसले पर ही उठने लगा. लेकिन इसी अफरातफरी के बीच अपनी बेटी की मौत के बाद साध्वी के पिता वीरमनाथ ने अपने ही सहयोगी से बेटी के इंस्टा हैंडल पर उसका सुसाइड नोट पोस्ट करवा दिया. सवाल है कि आखिर साध्वी के पिता ने ऐसा किया ही क्यों?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










