
नाइट नहीं अब भक्ति लाइफ... बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, भजन क्लबिंग से लेकर यमुना क्रूज तक का मास्टरप्लान रेडी
AajTak
दिल्ली सरकार के इस मास्टरप्लान के जरिए टूर गाइड, इवेंट मैनेजमेंट और स्थानीय कारीगरों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे. सरकार का लक्ष्य दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'ग्लोबल स्पिरिचुअल सेंटर' के रूप में स्थापित करना है.
देश की सियासी राजधानी दिल्ली अब केवल सत्ता का केंद्र नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन की वैश्विक पहचान बनने की ओर बढ़ रही है. दिल्ली सरकार ने राजधानी को ‘धार्मिक पर्यटन हब’ के रूप में विकसित करने के लिए एक व्यापक और दूरदर्शी मास्टरप्लान तैयार किया है, जिसमें आस्था, आधुनिकता और रोजगार तीनों का संगम दिखाई देगा.
चेन्नई में आयोजित टूरिज्म समिट 2026 के दौरान दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने इस महत्वाकांक्षी योजना का रोडमैप प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली की पहचान केवल राजनीतिक राजधानी तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई ऊंचाई दी जाएगी.
इस मास्टरप्लान की सबसे अनोखी और चर्चित पहल ‘भजन क्लबिंग’ है. इसके तहत भक्ति संगीत, भजन और कीर्तन को आधुनिक साउंड, लाइटिंग और इवेंट फॉर्मेट में प्रस्तुत किया जाएगा. सरकार का मानना है कि इससे युवा पीढ़ी आध्यात्मिकता से एक नए, आकर्षक और सकारात्मक तरीके से जुड़ेगी.
स्पेशल धार्मिक रूट्स: मंदिरों को जोड़ने की योजना
दिल्ली के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष धार्मिक पर्यटन रूट्स विकसित किए जाएंगे. इनमें कालकाजी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर), कनॉट प्लेस का हनुमान मंदिर, प्राचीन जैन-सिख स्थल और ऐतिहासिक धरोहरें शामिल होंगी. इन रूट्स पर बेहतर सड़क, पार्किंग, डिजिटल गाइड और वर्ल्ड-क्लास टूरिस्ट सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
यह भी पढ़ें: भजन क्लबिंग का Video वायरल... क्या है ये ट्रेंड, जिसका Gen-Z में बढ़ रहा क्रेज

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







