
तेलंगाना: गर्ल्स हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग का शिकार हुई छात्राएं, 25 की हालत गंभीर
AajTak
तेलंगाना के वानापर्थी जिले के कोथाकोटा बीसी गर्ल्स हॉस्टल में भोजन के बाद 25 छात्राएं फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गईं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद BRS नेता अभिलाष राव और पुलिस के बीच बहस भी हुई.
तेलंगाना में एक बार फिर फूड पॉइजनिंग की गंभीर घटना सामने आई है. वानापर्थी जिले के कोथाकोटा बीसी गर्ल्स हॉस्टल में भोजन करने के बाद 25 छात्राएं अचानक गंभीर रूप से बीमार पड़ गईं. बीमार छात्राओं को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जानकारी के मुताबिक, छात्राओं ने रोज की तरह हॉस्टल में रात का भोजन किया था. कुछ ही देर बाद कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी. देखते ही देखते बड़ी संख्या में छात्राएं बीमार हो गईं. हॉस्टल प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया.
घटना की जानकारी मिलते ही भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नेता अभिलाष राव हॉस्टल का दौरा करने पहुंचे. उनका उद्देश्य बीमार छात्राओं की स्थिति का जायज़ा लेना और हॉस्टल प्रबंधन से जानकारी लेना था. हालांकि, जैसे ही पुलिस को उनके पहुंचने की सूचना मिली, वे मौके पर पहुंच गए और उन्हें हॉस्टल में प्रवेश करने से रोक दिया.
यह भी पढ़ें: खाना खाते ही उल्टियां और पेट दर्द...बेलगावी में 12 छात्रों को फूड पॉइजनिंग, अस्पताल में भर्ती
इस दौरान BRS नेता और पुलिस के बीच तीखी बहस देखने को मिली. अभिलाष राव ने पुलिस के रवैये पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि को पीड़ित छात्राओं से मिलने से रोकना अनुचित है. उन्होंने सरकार और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया.
घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. आशंका जताई जा रही है कि खराब भोजन या दूषित पानी के कारण यह फूड पॉइजनिंग हो सकती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










