
मिडिल ईस्ट में छिड़ने वाला है महायुद्ध? ट्रंप की धमकियों के बीच अब पलटवार को तैयार ईरान
AajTak
ईरान के करीब अमेरिकी युद्धपोत और लड़ाकू विमानों की तैनाती हो चुकी हैं. डिफेंस एक्सपर्ट अमेरिकी सेना की तैनाती को ईरान पर सैन्य एक्शन से जोड़कर देख रहे हैं. वहीं ईरान ने भी जमीन, हवा और समुद्र... तीनों मोर्चों पर जवाबी कार्रवाई की व्यापक रणनीति तैयार कर ली है.
मिडिल ईस्ट के आसमान पर एक बार फिर युद्ध के काले बादल गहरा गए हैं. सुपरपावर अमेरिका और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के बीच तनाव अब उस चरम बिंदु पर पहुंच चुका है, जहां से वापसी का रास्ता केवल विध्वंसक युद्ध की ओर जाता दिख रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से मिल रही कड़क चेतावनियों के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की फौज ने न केवल आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है, बल्कि अपनी मिसाइलों का टारगेट भी लॉक कर दिया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ताजा बयान में कहा है कि इस समय ईरान की ओर एक बड़ा नौसैनिक बेड़ा रवाना हो गया है. यह बेड़ा वेनेजुएला के लिए भेजे गए बेड़े से भी बड़ा है. ट्रंप ने कहा कि ईरान को डील करनी चाहिए, अगर ऐसा नहीं हुआ तो आगे की स्थिति देखी जाएगी.
ईरान के करीब अमेरिकी युद्धपोत और लड़ाकू विमानों की तैनाती हो चुकी हैं. डिफेंस एक्सपर्ट अमेरिकी सेना की तैनाती को ईरान पर सैन्य एक्शन से जोड़कर देख रहे हैं. अमेरिकी मीडिया में छपी रिपोर्ट्स में यही दावा किया गया है कि ईरान पर किसी भी वक्त हमला हो सकता है. ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर अमेरिका की ब्रिटेन, फ्रांस, इजरायल और मिडिल ईस्ट के चार मुल्कों के साथ बातचीत हो चुकी है. अमेरिका ने हमले का ब्लूप्रिंट सहयोगी देशों को सौंप दिया हैं.
ईरान भी पलटवार की तैयारी में
वहीं सूत्रों के मुताबिक, ईरान ने जमीन, हवा और समुद्र... तीनों मोर्चों पर जवाबी कार्रवाई की व्यापक रणनीति तैयार कर ली है. ईरानी सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने मिसाइलों, ड्रोन और नौसैनिक ताकत की तैनाती तेज कर दी है. ईरानी नेतृत्व का दावा है कि उसकी उंगली ट्रिगर पर है और अमेरिकी हमले की स्थिति में पलटवार तय है.
बढ़ते टकराव के बीच ईरान की कूटनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं. ईरान की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी अचानक मॉस्को पहुंचे हैं, जबकि विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस्तानबुल में मौजूद हैं. जानकारों का मानना है कि यह दौरों की टाइमिंग संयोग नहीं, बल्कि एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है, जिसका मकसद वैश्विक शक्तियों को संदेश देना और संभावित सैन्य टकराव से पहले कूटनीतिक समर्थन या संतुलन साधना है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







