
सोशल मीडिया स्टार का काला खेल! 56 लाख सब्सक्राइबर वाला यूट्यूबर निकला गांजा तस्करी का सरगना
AajTak
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एंबुलेंस से 5 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद हुआ था. इसकी कीमत करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये बताई गई. इस मामले का सरगना एक फेमस सोशल मीडिया स्टार है, जिसके यूट्यूब पर 56 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोवर हैं. वह सांपों को रेस्क्यू करने का काम करता था.
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने गांजा तस्करी के केस में एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके यूट्यूब पर 56 लाख 80000 हजार सब्सक्राइबर हैं. वहीं इंस्टाग्राम पर 5 लाख 17000 हजार फॉलोवर हैं. यह आरोपी सर्प मित्र है और स्नेक रेस्क्यू से जुड़ा हुआ है. उसका नाम आकाश जाधव है, जो अहिल्यापुर महाराष्ट्र का रहने वाला है.
दरअसल, महासमुंद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक एंबुलेंस को पकड़ा था, जिसमें 2 करोड़ 60 लाख रुपये की कीमत का 5 क्विंटल 20 किलो मिला था. पुलिस ने इस पूरे केस की तफ्तीश की और थोक बिक्री, परिवहन, थोक खरीदार, फुटकर बिक्री करने वाले 9 लोगों को पकड़ लिया. इन आरोपियों में यूट्यूबर आकाश जाधव भी शामिल है, जो सर्प मित्र के रूप में सोशल मीडिया का चर्चित चेहरा बन चुका था.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सांपों को बचाने और रेस्क्यू करने के काम की आड़ में आकाश ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र पहुंचता था, फिर पुणे लेकर जाता था. सोशल मीडिया पर एक्टिव होने से उसकी छवि सर्प मित्र के रूप में थी, लेकिन असल में आकाश जाधव गांजा तस्करी से जुड़ चुका था.
यह भी पढ़ें: 8 लाख सब्सक्राइबर वाला यूट्यूबर निकला लुटेरा, youtube चैनल फ्लॉप होने पर करने लगा लूट
महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि इस मामले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और कोमाखान थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की, जिसमें 5 क्विंटल 20 किलो गांजा एंबुलेंस से बरामद हुआ था. पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क में थोक बिक्री, परिवहन, थोक खरीदार और खुदरा सप्लाई से जुड़े 9 लोगों पर कार्रवाई की. इसमें एक व्यक्ति आकाश जाधव भी है, वह अहिल्यापुर महाराष्ट्र का रहने वाला है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










