
'गुंडागर्दी कर रहे, सामान कैसे छुआ...', Akasa Air की गोवा-दिल्ली फ्लाइट में दो यात्रियों का हंगामा, उतारे गए
AajTak
गोवा से दिल्ली जा रही अकासा एयर की फ्लाइट QP1358 में केबिन क्रू से बदसलूकी करने पर दो यात्रियों को विमान से उतार दिया गया. ओवरहेड कम्पार्टमेंट में सामान रखने के दौरान शुरू हुआ विवाद केबिन क्रू से गाली-गलौज व धक्का-मुक्की तक पहुंच गया.
गोवा से दिल्ली जा रही अकासा एयर (Akasa Air) की फ्लाइट QP-1358 में दो यात्रियों द्वारा केबिन क्रू से बदसलूकी किए जाने के बाद उन्हें विमान से उतार दिया गया. इस घटना के कारण फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे से अधिक की देरी से उड़ान भर सकी. यह घटना उस समय हुई जब केबिन क्रू यात्रियों को ओवरहेड कम्पार्टमेंट में सामान सही तरीके से रखने में मदद कर रहा था.
एयरलाइन कंपनी के मुताबिक केबिन क्रू सदस्य अभिनव अन्य यात्रियों की सहायता कर रहे थे, तभी दो यात्रियों- अनुप भार्गव और चंदन मिश्रा ने अपने बैग को छूने पर आपत्ति जताई. अभिनव ने दोनों को समझाया कि वह सभी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सामान सही ढंग से रखने में मदद कर रहे हैं. मामला तब बिगड़ गया जब अनुप भार्गव ने अभिनव के साथ आक्रामक व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी.
अकासा एयर के मुताबिक अनूप भार्गव ने केबिन क्रू अभिनव को धमकाते हुए कहा, 'गुंडागर्दी कर रहे हो यहां पे? सामान कैसे छुआ तुमने? रुको, अभी बताता हूं मेरी पावर.' इसके बाद अनूप ने कथित तौर पर केबिन क्रू अभिनव को धक्का दे दिया. स्थिति को शांत करने के लिए अभिनव ने माफी मांगकर मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि अनुप भार्गव और चंदन मिश्रा दोनों ने अपना अमर्यादित व्यवहार जारी रखा.
बार-बार अनुशासनहीनता के चलते यात्रियों और विमान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अकासा एयर के क्रू ने दोनों यात्रियों को फ्लाइट से उतारने का फैसला किया. अनुप भार्गव ने विमान से उतरने से इनकार किया और कुछ लोगों को फोन करने लगे. इस पर अन्य यात्रियों ने हस्तक्षेप करते हुए उनसे आक्रामक तरीके से विमान छोड़ने को कहा. बताया जा रहा है कि अनुप भार्गव और चंदन मिश्रा दोनों इंजीनियरिंग कंपनी आईएसजीईसी (ISGEC) में वरिष्ठ अधिकारी हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







