
T20 वर्ल्ड कप में एक ही टीम में खेलेंगे भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी, श्रीलंका के इंटरनेशनल प्लेयर की भी एंट्री
AajTak
T20 WC 2026 USA Team:टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका की टीम का ऐलान हो चुका है, लेकिन यह टीम अमेरिका की कम और भारतीय उपमहाद्वीप की टीम ज्यादा लग रही है. इस टीम में 9 भारतीय मूल के, 3 पाकिस्तानी मूल के और 1 श्रीलंका के मूल का खिलाड़ी है.
T20 WC 2026 USA Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अमेरिका की टीम घोषित हो चुकी है. इस टीम की कमान गुजरात के आणंद में पैदा हुए 32 साल के खिलाड़ी मोनांक पटेल को मिली है. जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम के कप्तान थे. वहीं खास बात यह है कि अमेरिका की इस टीम कई खिलाड़ी भारतीय मूल और पाकिस्तानी मूल के हैं.
अमेरिका की टीम का फुल स्क्वॉड जो इस बार घोाषित हुआ है, उसमें वो 10 खिलाड़ी भी रिपीट हुए हैं, जो 2024 का टी20 वर्ल्ड कप खेले थे. इसके अलावा टीम में श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके शेहान जयसूर्या भी हैं. 34 साल के शेहान श्रीलंका के लिए 12 वनडे और 18 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.
यह भी पढ़ें: USA squad T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका टीम का ऐलान, 'गुजराती' प्लेयर बना कप्तान... ये 'मैच फिक्सर' प्लेयर बाहर
मोनांक पटेल, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, साईतेजा मुक्कामाला मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुष केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर, शुभम रंजन ज्यादातर भारतीय मूल के हैं.
वहीं टीम में पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी 3 खिलाड़ी शायन जहांगीर , अली खान, मोहम्मद मोहसिन हैं. ये पाकिस्तान से इमिग्रेंट बैकग्राउंड से हैं और टीम में तेज गेंदबाजी और बल्लेबाजी में योगदान देते हैं. वहीं टीम में एंड्रीज गौस और शैडली वैन शल्कविक भी हैं, जो साउथ अफ्रीकी मूल के हैं.
यानी अमेरिका की इस टीम में 9 भारतीय मूल के, 3 पाकिस्तानी मूल के और 1 श्रीलंका के मूल और 2 साउथ अफ्रीकी मूल के खिलाड़ी हैं. वैसे खास बात यह है कि इस टीम कोई भी अमेरिकी मूल का खिलाड़ी नहीं हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







