
सुनेत्रा पवार संभालेंगी डिप्टी CM का पद, राज्यसभा जाने की तैयारी में अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ
AajTak
वर्तमान में सुनेत्रा राज्यसभा की सांसद हैं. महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद उन्हें राज्यसभा सीट खाली करनी पड़ेगी. सूत्रों की मानें तो अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ को उनकी मां की जगह राज्यसभा भेजने की तैयारी है.
अजित पवार की विमान हादसे में आकस्मिक मृत्यु के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का नेतृत्व कौन करेगा इसे लेकर तस्वीर अब करीब-करीब साफ हो चुकी है. उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करने पर हामी भर दी है. वह कल शाम शपथ ले सकती हैं. वर्तमान में सुनेत्रा राज्यसभा की सांसद हैं.
महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद उन्हें राज्यसभा सीट खाली करनी पड़ेगी. सूत्रों की मानें तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ को उनकी मां की जगह राज्यसभा भेजने की तैयारी में है. सुनेत्रा पवार को शुक्रवार को एनसीपी की विधायक दल की नेता चुन लिया गया. सूत्रों के अनुसार, सुनेत्रा का शपथ ग्रहण समारोह मुंबई राजभवन में शनिवार (30 जनवरी) शाम 5 बजे होगा. वह पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी लड़ेंगी, जो उनके पति अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई है.
सूत्रों के मुताबिक प्रफुल पटेल को एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है. हालांकि, एनसीपी के नेताओं का एक बड़ा वर्ग मानता है कि सुनेत्रा को न केवल उपमुख्यमंत्री बनाना चाहिए बल्कि पार्टी की कमान भी संभालनी चाहिए. इससे एनसीपी के दोनों गुटों के फिर से एकजुट होने की अटकलें भी खत्म हो गई हैं. ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि अजित पवार के निधन के बाद उनके नेतृत्व वाली एनसीपी का शरद पवार गुट वाली एनसीपी में विलय हो सकता है.
यह भी पढ़ें: सुनेत्रा पवार कल महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी... मिल सकते हैं ये मंत्रालय
एनसीपी में फूट 2023 में तब पड़ी थी जब अजित पवार अधिकांश नेताओं के साथ अलग होकर महायुति में शामिल हो गए थे, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना शामिल हैं. अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र विधानसभा में एनसीपी की सीटें घटकर फिलहाल 40 रह गई हैं. महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार महायुति सरकार में वित्त, योजना, उत्पाद शुल्क, खेल एवं युवा कल्याण (अतिरिक्त प्रभार) और अल्पसंख्यक विकास एवं औकाफ (अतिरिक्त प्रभार) विभागों का कार्यभार संभाल रहे थे.
हम NCP के फैसले के साथ: फडणवीस नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'एनसीपी उपमुख्यमंत्री पद के लिए जो भी फैसला लेना होगा, वह लेगी और सरकार व भाजपा उस फैसले का समर्थन करेंगी.' उन्होंने आगे कहा, 'मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि हम अजित दादा के परिवार और एनसीपी के साथ खड़े हैं.'

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







