
IND vs SL: हसरंगा के कहर के आगे टीम इंडिया पस्त, मैच और सीरीज दोनों गंवाई
AajTak
India vs sri lanka third t20: पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कप्तान धवन के लिए अच्छा नहीं रहा और पहले ही ओवर में ही वह 0 पर आउट हो गए. इसके बाद विकेटों का पतन शुरू हो गया. टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. गेंदबाज भी नाकाम रहे.
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अगुवाई वाली टीम इंडिया से उम्मीद थी कि टी-20 सीरीज के निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन करेगी, और मेजबान श्रीलंका को हराते हुए लगातार दूसरी सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. लेकिन वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) के कहर के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और 7 विकेट से हार का सामना करते हुए मैच व सीरीज दोनों गंवा दी.More Related News













