
IND vs SA 4th T20I Live Score: लखनऊ में घने कोहरे के चलते टॉस में देरी, आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया
AajTak
India vs South Africa: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचौं की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज लखनऊ में होना है. लेकिन भयंकर कोहरे के चलते टॉस में देरी हो रही है. टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है. अगर ये मैच भारत जीतता है तो सीरीज पर भारत का कब्जा होगा.
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचौं की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज लखनऊ में होना है. टॉस का समय 6.30 बजे था. लेकिन भयानक कोहरे के चलते टॉस में देरी हो रही है. टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है. अगर ये मैच भारत जीतता है तो सीरीज पर भारत का कब्जा होगा. इस मुकाबले की लाइव अपडेट के लिए आप नीच दिए गए लिंक को लगातार रिफ्रेश करते रहें.
लेकिन इस सीरीज में शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म चर्चा का विषय बना हुआ है. तीसरा मैच सूर्यकुमार यादव के लिए अपनी लय वापस पाने का बेहतरीन मौका था, जब भारत को 118 रनों का मामूली लक्ष्य मिला था. हालांकि, जिस सहजता ने कभी उन्हें दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज बनाया था, वह साफ तौर पर नदारद दिखी.
भारतीय कप्तान पिछले एक साल से अधिक समय से अपनी लय तलाश रहे हैं और इस सीजन इस फॉर्मेट में उनका औसत 15 से भी कम है. इसके अलावा, 2025 में वह अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं, जो उनके करियर का सबसे लंबा ऐसा दौर है. इस अवधि में वह सिर्फ दो बार ही 20 गेंदों से ज्यादा खेल पाए हैं.
वर्ल्ड कप से पहले केवल 6 मैच
टी20 विश्व कप में अब दो महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन भारत चाहेगा कि उसका कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज जल्द से जल्द अपनी लय हासिल करे. वर्ल्ड कप से पहले भारत के पास इस मैच के बाद केवल 6 टी20 मैच बचे हैं.
अक्षर पटेल बाहर, बुमराह पर सस्पेंस

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











