
IND vs SA 2nd Test Match Preview: भारत का केपटाउन में रिकॉर्ड डराने वाला, आज तक नहीं जीते एक भी टेस्ट, क्या सीरीज ड्रॉ कर पाएंगे रोहित?
AajTak
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच अब 3 जनवरी 2024 से केपटाउन में शुरू होगा, लेकिन यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड कभी भी टेस्ट मैच के लिहाज से अच्छा नहीं रहा है. आखिर केपटाउन में टीम इंडिया के आंकड़ें कैसे रहे हैं, आइए आपको बताते हैं.
India vs South africa Test at Newlands, Cape Town, Stats: भारत को सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. इस मैच को टीम इंडिया महज तीन दिनों के अंदर पारी और 32 रनों से हार गई. साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर टीम इंडिया कभी भी कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी. ऐसे में इस बार भी रोहित शर्मा की कप्तानी में फिलहाल यह सपना अधूरा रहेगा, पर टीम इंडिया के पास यह सीरीज बराबर करने का मौका जरूर होगा.
बहरहाल, अब टीम इंडिया अगला टेस्ट मैच केपटाउन में खेलेगी. जहां टीम इंडिया ने अब तक 6 टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले हैं, लेकिन यहां कभी भी जीत नहीं मिल पाई है. पूर्व में टीम इंडिया को 6 में से 4 मैचों में हार मिली है, वहीं दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.
1993 में टीम इंडिया ने मोहम्मद अहरुद्दीन की कप्तानी में इस वेन्यू पर पहला टेस्ट मैच खेला था. तब यह मैच ड्रॉ रहा था. 1997 में सचिन तेंदुलकर के नेतृत्व में टीम इंडिया यहां खेली, तब यहां साउथ अफ्रीका ने 282 रनों से जीत दर्ज की.
2007 में राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में भारत ने यहां अपना तीसरा टेस्ट खेला, जहां पहली पारी में 414 रन बनाने के बावजूद टीम इंडिया को 5 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. 2010-11 के दौरे पर धोनी कप्तान थे, तब यहां खेला गया मैच ड्रॉ रहा था. वहीं विराट कोहली ने दो बार टीम इंडिया का दो बार 2018 और 2022 में नेतृत्व किया, तब दोनों ही बार टीम को हार झेलनी पड़ी.
🇿🇦THE PROTEAS LEAD THE FREEDOM SERIES A mammoth all-round effort from the Proteas to take a 1-0 lead in the #Betway Test Series🇿🇦🇮🇳 What a victory by the boys 💪😅 The Final Frontier Continues 😎#WozaNawe #BePartOfIt #SAvIND pic.twitter.com/MFWVAgphxS
केपटाउन में केवल 11 टेस्ट रहे हैं ड्रॉ केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में कुल 59 मुकाबले खेले गए हैं, इसमें 11 मुकाबले ही ऐसे रहे हैं जो ड्रॉ रहे हैं. साउथ अफ्रीका ने यहां खेले गए 59 मुकाबलों में से 27 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं 21 में हार मिली है, 11 ड्रॉ रहे हैं. साउथ अफ्रीका यहां कभी भी किसी एशियन टीम से नहीं हारी है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










