
IND vs SA: रायपुर में कैसा है विराट-रोहित का प्रदर्शन? दूसरे ODI से पहले जानें इस मैदान का हर आंकड़ा
AajTak
रांची के बाद टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका से अगला मुकाबला रायपुर में बुधवार यानी 3 दिसंबर को खेला जाएगा. तीन मैचों की सीरीज के इस दूसरे वनडे में जीत हासिल करके भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी.
रांची के बाद टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका से अगला मुकाबला रायपुर में बुधवार यानी 3 दिसंबर को खेला जाएगा. तीन मैचों की सीरीज के इस दूसरे वनडे में जीत हासिल करके भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी. लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर रायपुर के इस मैदान पर टीम इंडिया के आंकड़े कैसे हैं. वहीं, इस मैदान पर विराट कोहली और रोहित शर्मा का कैसा प्रदर्शन रहा है. तो आइए आपको बताते हैं इस मैदान के आंकड़ों के बारे में...
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर अबतक केवल एक ही वनडे मैच खेला गया है.
यह भी पढ़ें: लंदन में रहकर विराट कोहली कैसे करते हैं मैच की तैयारी? प्रैक्टिस के लिए अपनाते हैं ये ट्रिक
केवल एक ही वनडे मुकाबला इस मैदान पर हुआ
इस मैदान पर केवल एक ही वनडे मैच खेला गया है. वो भी दो साल पहले जब न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आई थी. 21 जनवरी 2023 को इस मैदान पर भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया था. इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग की थी और पूरी कीवी टीम महज 108 के स्कोर पर सिमट गई थी. मोहम्मद शमी ने इस मैच में 3 विकेट झटके थे. वहीं, वाशिंगटन सुंदर को 2 और हार्दिक को भी 2 सफलता मिली थी.
यह भी पढ़ें: 'कोहली-रोहित के बिना 2027 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकते...', इस भारतीय दिग्गज ने चयनकर्ताओं को दी नसीहत

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











