IND vs SA: एक महीने में दूसरी बार इंजर्ड हुए शुभमन गिल, प्लेइंग 11 से OUT... वर्ल्ड कप से पहले भारत को झटका
AajTak
टी20 विश्व कप में अब दो महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन भारत चाहेगा कि गिल की चोट बड़ी न हो. वर्ल्ड कप से पहले भारत के पास इस मैच के बाद केवल 6 टी20 मैच बचे हैं. वहीं, गिल को ये चोट ऐसे समय में लगी है जब वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं.
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच चौथा मुकाबला आज लखनऊ में हो रहा है. लेकिन इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. टीम के उपकप्तान शुभमन गिल इस मुकाबले से बाहर हैं. लेकिन उनके प्लेइंग इलेवन से बाहर होने की वजह फॉर्म नहीं बल्कि इंजरी है. बताया जा रहा है कि गिल को पैर में इंजरी हुई है. ये टीम इंडिया के लिए बेहद चिंताजनक है क्योंकि भारत को टी20 वर्ल्ड कप से पहले केवल 6 मैच और खेलने हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs SA 4th T20I Live Score: लखनऊ में घने कोहरे के चलते टॉस में देरी, गिल के खेलने पर भी सस्पेंस
वहीं, गिल इस सीरीज में इंजरी के बाद ही आए थे. इससे पहले वह अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान भी चोटिल हुए थे. तब उन्हें गले में चोट लगी थी. जिसके चलते वह टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हुए थे. गिल को टी20 वर्ल्ड कप देखते हुए इस सीरीज में बुलाया गया था. यानी एक महीने में गिल दोबारा इंजर्ड हुए हैं.
वर्ल्ड कप से पहले केवल 6 मैच
टी20 विश्व कप में अब दो महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन भारत चाहेगा कि गिल की चोट बड़ी न हो. वर्ल्ड कप से पहले भारत के पास इस मैच के बाद केवल 6 टी20 मैच बचे हैं. वहीं, गिल को ये चोट ऐसे समय में लगी है जब वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इस साल गिल के बल्ले से टी20 में फिफ्टी नहीं आई है.
उनके लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करने और संजू सैमसन को मौका देने की भी बात उठ रही थी. बता दें कि अक्षर पटेल पहले ही बीमारी के कारण सीरीज से बाहर हैं.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











