
IND vs PAK T20 World Cup Match: भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख तय! देखें टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का शेड्यूल
AajTak
भारतीय टीम के लिए नए साल में आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है. इस साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जून में खेला जाएगा. इसके लिए जल्द ही शेड्यूल घोषित किया जाएगा. मगर सूत्रों के हवाले से भारतीय टीम का शेड्यूल का पता चला है. इसमें भारतीय टीम का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड से होना है.
India v Pakistan in T20 World Cup 2024: दुनियाभर में लोगों ने जश्न के साथ 2023 को विदाई दी और 2024 का शानदार अंदाज में स्वागत किया है. भारतीय क्रिकेट टीम भी अपने नए साल के सफर में जुट गई है. भारतीय टीम के लिए इस साल आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका है.
इस साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जून में खेला जाएगा. इसके लिए जल्द ही शेड्यूल घोषित किया जाएगा. मगर सूत्रों के हवाले से भारतीय टीम का शेड्यूल का पता चला है. इसमें भारतीय टीम का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड से होना है.
जबकि दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को खेला जाएगा. तीसरा मैच 12 जून को अमेरिका से होगा. यह तीनों मुकाबले न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला जाएगा. हालांकि आखिरी मौके पर वर्ल्ड कप के शेड्यूल बदलाव भी हो सकता है.
भारतीय टीम का शेड्यूल
5 जून - Vs आयरलैंड, न्यूयॉर्क 9 जून - VS पाकिस्तान, न्यूयॉर्क 12 जून - VS अमेरिका, न्यूयॉर्क 15 जून - VS कनाडा, फ्लोरिडा 20 जून - Vs सी-1 (न्यूजीलैंड) बारबाडोस 22 जून - Vs श्रीलंका, एंटीगुआ 24 जून - Vs ऑस्ट्रेलिया, सेंट लूसिया
26 जून - पहला सेमीफाइनल, गयाना 28 जून - दूसरा सेमीफाइनल, त्रिनिदाद 29 जून - फाइनल, बारबाडोस

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









