
'समर्पित नेता खो दिया...', अजित पवार के निधन पर सचिन तेंदुलकर का छलका दर्द, हुए भावुक
AajTak
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर सचिन तेंदुलकर ने मराठी और अंग्रेजी में भावुक श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अजित पवार को महाराष्ट्र के लिए समर्पित जननेता बताया. सचिन के इस संदेश के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई और हजारों लोगों ने उनके पोस्ट पर संवेदनाएं व्यक्त कीं.
भारत के महान क्रिकेटर और पूर्व राज्यसभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर मराठी और अंग्रेजी भाषा में पोस्ट साझा कर पवार को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई.
सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट @sachin_rt पर लिखा कि अजित पवार के निधन की खबर सुनकर उन्हें बेहद दुख हुआ है. मराठी और अंग्रेजी भाषा में किए गए पोस्ट में सचिन ने कहा कि महाराष्ट्र के लिए काम करने वाले एक अच्छे नेता को राज्य ने अचानक खो दिया है.यह भी पढ़ें: प्लेन क्रैश से पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम पोस्ट, जानें किसे याद किया?
अजित पवार यांच्या निधनाची बातमी ऐकून खूप दुःख झाले. महाराष्ट्रासाठी काम करणारा एक चांगला नेता आज आपण अचानक गमावला आहे. पवार कुटुंबियांच्या दुःखात मी सहभागी आहे. ईश्वर त्यांच्या आत्म्यास शांती देवो. भावपूर्ण श्रद्धांजली. ॐ शांती. 🙏🏽 Very sad to learn about the untimely demise of…
उन्होंने लिखा कि वह पवार परिवार के दुख में सहभागी हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करते हैं. सचिन ने अपने संदेश के अंत में 'भावपूर्ण श्रद्धांजलि. ऊं शांति' लिखा. सचिन के इस पोस्ट पर अजित पवार को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी श्रद्धांजलि दी.
अजित पवार के निधन की खबर के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में शोक की लहर है. वह राज्य के एक प्रमुख और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे और लंबे समय तक सत्ता और संगठन में अहम भूमिका निभाते रहे.यह भी पढ़ें: चाचा शरद से खत्म हो जाएं भतीजे के पारिवारिक विवाद, अजित पवार की मां ने जताई इच्छा
ध्यान रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान बारामती के पास बुधवार (28 जनवरी) को क्रैश हो गया. विमान गिरते ही आग लग गई, जिससे सभी पांच लोगों की मौत हो गई. अजित पवार को बारामती में बुधवार यानी आज अजित पवार को पहुंचना था, जहां उनकी चार पब्लिक मीटिंग होने वाली थी और वह जनसभा को संबोधित करने वाले थे. अजित पवार मुंबई में कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद एक निजी कंपनी के चार्टर्ड विमान से बारामती के लिए रवाना हुए थे. विमान हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो गई.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











