
IND vs PAK, T20 World Cup 2024: भारत के सामने बौनी है पाकिस्तान टीम... न्यूट्रल वेन्यू पर निकल जाती है हवा, देखें रिकॉर्ड
AajTak
India Vs Pakistan T20 World Cup 2024: क्रिकेट फैन्स को अब भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले का इंतजार है. यह मैच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के तहत 9 जून के न्यूयॉर्क में खेला जाएगा. मगर आज हम वर्ल्ड कप से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों के रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं. आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच के रिकॉर्ड्स...
India Vs Pakistan T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आगाज में अब ज्यादा समय नहीं रहा है. टूर्नामेंट का पहला मैच 2 जून (भारतीय समयानुसार) को खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होगा. इनमें से कुछ मैचों की मेजबानी न्यूयॉर्क में भी होनी है. इस स्टेडियम में 8 टी20 वर्ल्ड कप मैचों का आयोजन होना है. जिसमें भारत-पाकिस्तान का थ्रिलर मुकाबला भी शामिल है.
भारत और पाकिस्तान के बीच यह महामुकाबला 9 जून के न्यूयॉर्क में खेला जाएगा. इसके लिए भारतीय टीम के ज्यादातर प्लेयर पहले ही अमेरिका पहुंच गए हैं. विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और संजू सैमसन समेत बाकी प्लेयर 30 मई को पहुंच जाएंगे.
भारतीय टीम टी20 में हमेशा पाकिस्तान पर हावी
मगर आज हम वर्ल्ड कप से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों के रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं. टी20 में जब भी यह दोनों टीमें आमने-सामने आई हैं, तब हमेशा ही भारत का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 12 टी20 मैच खेले गए, इसमें भारत ने 8 और पाकिस्तान ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं. जबकि 1 मुकाबला टाई रहा था.
भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 में हेड-टु-हेड
कुल T20I मैच: 12 भारत ने जीते: 8 पाकिस्तान ने जीते: 3 टाई: 1

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











