
IND vs PAK मैच पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा बयान, 'भारत ने मैच जरूर जीत लिया लेकिन...'
ABP News
Imran Pratapgarhi News: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि क्रिकेट और युद्ध एक साथ नहीं हो सकते हैं. बीसीसीआई और भारत सरकार को इस बारे में जवाब देना ही चाहिए.
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच को लेकर कांग्रेस पार्टी के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि भारत ने जीत जरूर हासिल कर ली है, लेकिन हमें पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच नहीं खेलना चाहिए था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह साफ करना चाहिए कि क्या ऑपरेशन सिंदूर खत्म हो गया है? मई महीने में प्रधानमंत्री ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है.
कांग्रेस सांसद ने सवाल किया, ''अगर ऑपरेशन सिंदूर जारी है तो फिर उसके साथ क्रिकेट क्यों खेला जा रहा है? बीसीसीआई और भारत सरकार को इस बारे में जवाब देना ही चाहिए. क्रिकेट और युद्ध एक साथ नहीं हो सकते. मीडिया को भी इस बारे में सरकार से सवाल करने चाहिए. सरकार को इस बारे में देश को सच्चाई बतानी ही चाहिए. प्रतापगढ़ी ने टीम इंडिया की जीत पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए पूरे देश को शुभकामनाएं भी दी.
बता दें कि रविवार (15 फरवरी) को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से रौंदा. टीम इंडिया ने इस मैच में न सिर्फ शानदार जीत दर्ज की, बल्कि सुपर 8 में भी अपनी जगह पक्की कर ली. इस रोमांचक मुकाबले के बाद देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिला. वहीं विपक्षी दलों के नेता लगातार पाकिस्तान के साथ मैच खेलने को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं.
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने फिल्म स्टार सलमान खान पर भी कसा तंज. उन्होंने कहा, ''सलमान खान अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए ही आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल हुए थे. यह कोई नई बात नहीं है. इससे पहले वह कपिल शर्मा के शो में भी प्रमोशन के लिए जाते रहे हैं. इस पर चर्चा किए जाने की कोई जरूरत नहीं है.''

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












