
IND vs NZ Virat Kohli Rohit Sharma Records: रोहित शर्मा और विराट कोहली लगाएंगे रिकॉर्ड्स की झड़ी... ब्रैडमैन-वॉर्नर छूट जाएंगे पीछे
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा. पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पुणे स्टेडियम में 2 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनका बल्ला जमकर चला है. कोहली ने इस दौरान 3 पारियों में 267 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 254 रन रहा है.
IND vs NZ Virat Kohli Rohit Sharma Records: भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (24 अक्टूबर) से खेला जाएगा. यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा. पहला टेस्ट जीतकर कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पुणे स्टेडियम में 2 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनका बल्ला जमकर चला है. कोहली ने इस दौरान 3 पारियों में 267 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 254 रन रहा है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ आया था. अक्टूबर 2019 में हुए इस मैच को भारतीय टीम ने पारी औऱ 137 रनों से जीता था.
ऐसे में दूसरा टेस्ट मैच भारतीय टीम के लिए काफी अहम है. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम को जिताने के लिए पूरी जद्दोजहद करेंगे. ऐसे में यदि उनका बल्ला चला, तो की धांसू रिकॉर्ड बनना तय है. इसमें कोहली के नाम सबसे ज्यादा रिकॉर्ड हो सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में...
वॉर्नर को पछाड़ देंगे कोहली
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा रनों के मामले में विराट कोहली 39 मैचों में 2404 रन बनाकर 13वें नंबर पर हैं. उनके ठीक ऊपर डेविड वॉर्नर (2423), केन विलियमसन (2427) और ट्रेविस हेड (2510) हैं. कोहली के पास पुणे टेस्ट की दोनों पारियों में धांसू रन बनाकर तीनों को पछाड़ने का मौका है. वॉर्नर तो 20 रन बनाते ही पीछे छूट जाएंगे.
रोहित के पास टॉप-5 लिस्ट में शामिल होने का मौका

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












