
IND vs MAS U19 Asia Cup Live: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग, छक्के-चौके में डील कर रहे, टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार
AajTak
भारतीय टीम का अंडर-19 एशिया कप 2025 में प्रदर्शन शानदार रही. आयुष म्हात्रे की अगुवाई में भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. सेमीफाइनल से पहले भारत का आखिरी ग्रुप मैच मलेशिया के खिलाफ है.
Vaibhav Suryavanshi Match, IND vs MAS: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला 16 दिसंबर (मंगलवार) को मलेशिया के खिलाफ खेला है. दुबई के द सेवन्स में आयोजित इस मुकाबले में मलेशियाई टीम ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बैटिंग का न्योता दिया. भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें हैं.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने चौके से खाता खोला और फिर छक्का लगाकर अपनी इनिंग्स को रफ्तार प्रदान किया. मुकाबले में भारत का स्कोर 60 रनों को पार कर चुका है और उसके 2 विकेट गिरे हैं. वेदांत त्रिवेदी और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर हैं.
मलेशिया के खिलाफ मुकाबले में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने निराश किया और वो सिर्फ 14 रन बना सके. उप-कप्तान विहान के बल्ले से भी 7 रन निकले. कप्तान आयुष इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और पाकिस्तान के खिलाफ भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे.
भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है. भारत ने पहले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को 234 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया था. उस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 14 छक्के और 9 चौके की मदद से 95 गेंदों पर 171 रन बनाए. फिर भारत ने पाकिस्तानी टीम पर 90 रनों से धमाकेदार जीत हासिल की. भारतीय टीम अपना सेमीफाइनल 19 दिसंबर को खेलेगी.
मुकाबले में भारत की प्लेइंग XI: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उधव मोहन और किशन कुमार सिंह.
मुकाबले में मलेशिया की प्लेइंग XI: अजीब वाजदी, मोहम्मद हेयरिल (विकेटकीपर), मुहम्मद अफिनिद, डियाज पात्रो (कप्तान), मुहम्मद आलिफ़, मुहम्मद अकरम, हमजा पांगी, मुहम्मद फतहुल मुईन, एन सथनाकुमारन, जाश्विन कृष्णमूर्ति और मुहम्मद नूरहानिफ.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











