
IND vs ENG Playing 11: विराट कोहली की वापसी... वरुण चक्रवर्ती का डेब्यू, दूसरे वनडे के लिए भारत-इंग्लैंड ने किए बड़े बदलाव, देखें प्लेइंग 11
AajTak
India vs England Playing 11, 2nd ODI: कटक वनडे में भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव किए. भारत की ओर से इस मुकाबले में विराट कोहली खेल रहे हैं.
IND vs ENG 2nd ODI playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (9 फरवरी) कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम टॉस हारकर पहले गेंदबाजी कर रही है. मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं, वहीं जोस बटलर के कंधों पर इंग्लिश टीम की कमान है.
दोनों टीमों में बड़े बदलाव
कटक वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 की बात की जाए तो मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को खेलने का मौका मिला. वरुण का ये वनडे डेब्यू मुकाबला रहा. वरुण को ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कैप दी. वरुण ने इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में 14 विकेट चटकाए थे. वहीं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी इस मुकाबले में उतरे. कोहली को यशस्वी जायसवाल, जबकि वरुण को कुलदीप यादव की जगह प्लेइंग-11 में जगह मिली.
दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले में तीन बदलाव किए गए. तेज गेंदबाजों मार्क वुड, गस एटकिंसन को इस मुकाबले में भाग लेने का मौका मिला. जबकि ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन भी इस मुकाबले में खेलने उतरे. जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर को इस मुकाबले में चांस नहीं मिला.
बता दें कि विराट कोहली दाएं घुटने में दर्द के चलते नागपुर वनडे का हिस्सा नहीं बन सके थे. चैम्पियंस ट्रॉफी के मद्देनजर कोहली को लेकर टीम मैनेजमेंट कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था, ऐसे में उन्हें उस मुकाबले से बाहर रखने का फैसला लिया गया था. अब कोहली पूरी तरह फिट हैं, ऐसे में उनकी प्लेइंग-11 में वापसी हुई है.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









