
IND vs ENG: 371 रन का लक्ष्य इंग्लैंड के लिए है आसान? 3 साल पहले का ये आंकड़ा बढ़ा सकता है भारत का सिरदर्द
AajTak
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का रोमांच चौथे दिन चरम पर पहुंच गया है. टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इंग्लैंड इसे चेज कर पाएगा या भारतीय गेंदबाजी इसे बचा लेगी.
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का रोमांच चौथे दिन चरम पर पहुंच गया है. टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इंग्लैंड इसे चेज कर पाएगा या भारतीय गेंदबाजी इसे बचा लेगी.
दूसरी भारतीय पारी में ऋषभ पंत और केएल राहुल के बेहतरीन शतकों ने भारत की स्थिति को मज़बूत किया. पंत ने जहां आक्रामक अंदाज़ में शतक जड़ा, वहीं राहुल ने धैर्य और अनुभव के साथ पारी को संभाला. भारत की दूसरी पारी कुल 364 रनों पर सिमटी, लेकिन इस स्कोर ने इंग्लैंड के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा कर दिया.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: गावस्कर ने ऋषभ पंत से लाइव मैच में की ये खास डिमांड, शतकवीर ने कर दिया इनकार, देखें Video
अब बात करते हैं इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े सफल रन चेज़ की. इंग्लैंड में सर्वश्रेष्ठ रन चेज़ का रिकॉर्ड आज से 76 साल पहले 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था, जब डॉन ब्रैडमैन की अगुवाई में टीम ने 404 रन का लक्ष्य हासिल किया था. वो भी लीड्स के मैदान पर. यह रिकॉर्ड आज भी बरकरार है.
चेज में कैसा है इंग्लैंड का रिकॉर्ड
लेकिन इंग्लैंड की बात करें, तो उसने 2022 में भारत के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में 378 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज़ किया था, जो उसका अब तक का इंग्लैंड सबसे बड़ा रन चेज़ है. वहीं लीड्स में इंग्लैंड ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 359 रन का लक्ष्य भी चेज किया था. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इंग्लैंड इस बार इतिहास रच पाएगा या भारत एक यादगार जीत दर्ज करेगा.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











