
IND vs ENG: 33 साल के वरुण चक्रवर्ती ने डेब्यू करते ही रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ कटक वनडे मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव हुए. यशस्वी जायसवाल की जगह विराट कोहली को जगह मिली. जबकि कुलदीप यादव की जगह वरुण चक्रवर्ती को डेब्यू करने का मौका दिया गया.
Varun Chakravarthy, IND vs ENG: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने रविवार (9 फरवरी) को इतिहास रच दिया है. उनके लिए यह बेहद खास दिन रहा है. वरुण को इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में मौका मिला. भारतीय टीम की प्लेंइग-11 में शामिल होते ही वरुण ने इतिहास रच दिया है.
दरअसल, इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव हुए. यशस्वी जायसवाल की जगह विराट कोहली को जगह मिली. जबकि कुलदीप यादव की जगह वरुण चक्रवर्ती को डेब्यू करने का मौका दिया गया.
वरुण क्रिकेट इतिहास में दूसरे भारतीय बने
इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में 14 विकेट चटकाने के बाद वरुण को वनडे टीम में शामिल किया गया था. अब उन्हें वनडे में डेब्यू का मौका मिला और इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया. वरुण अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 33 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
33 साल 164 दिन की उम्र में वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया के लिए वनडे डेब्यू किया और इसके साथ ही वह भारतीय टीम के लिए 1974 के बाद वनडे फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले टीम इंडिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
भारत के लिए 36 साल 138 दिन की उम्र में विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने 1974 में इंग्लैंड के सामने लीड्स के मैदान में डेब्यू किया था. इसके बाद अब वरुण चक्रवर्ती का नाम जुड़ गया और वो ऐसा करने वाले भारतीय इतिहास के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









